शैक्षिक परिभ्रमण को छात्रों का दल रवाना
भोजपुर। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुरमुरी एवं उत्क्रमित माध्य
भोजपुर। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुरमुरी एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चंदा के छात्र-छात्राओं का दल शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ। परिभ्रमण दल को बिहार शिक्षा परियोजना के वरीय प्रखंड साधन सेवी श्री भगवान सिंह ने हरी झडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर अपने संबोधन में शिक्षक विजय कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुरमुरी की प्रधानाध्यापिका मालती देवी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चन्दा के प्रधानाध्यापक जनेश्वर सिंह एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की इस योजना से छात्र-छात्राओं को अपने गौरवशाली अतीत से जुड़े ऐतिहासिक धरोहरों को प्रत्यक्ष रूप से देखने एवं उनके बारे में जानने का अवसर मिलेगा। परिभ्रमण दल में शामिल छात्र-छात्रा बोधगया, राजगीर एवं नालंदा स्थित ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का भ्रमण करेगें।