Move to Jagran APP

विद्युत प्रवाहित तार के स्पर्श में आने से किशोर की मौत

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव में शुक्रवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार के स्पर्श में आने से एक किशोर की मौत हो गई। सदर अस्पताल आरा में इलाज के लिए लाए जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 10:35 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 10:35 PM (IST)
विद्युत प्रवाहित तार के स्पर्श में आने से किशोर की मौत
विद्युत प्रवाहित तार के स्पर्श में आने से किशोर की मौत

भोजपुर । उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव में शुक्रवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार के स्पर्श में आने से एक किशोर की मौत हो गई। सदर अस्पताल, आरा में इलाज के लिए लाए जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद कोहराम मच गया। मृतक 15 वर्षीय किशोर सोमनाथ कुमार उर्फ सूर्यनाथ असनी गांव निवासी संजय कुमार सिंह का पुत्र था। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। इसे लेकर यूडी केस दर्ज किया गया है। हादसे को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही।

prime article banner

--

छठ घाट पर सफाई के दौरान तार की चपेट में आ गया, चली गई जान

बताया जाता हैं कि असनी गांव में गुरुवार की सुबह छठ पर्व को लेकर साफ-सफाई का कार्य चल रहा था।जहां, विद्युत प्रवाहित तार टूटा हुआ था। इस दौरान तार की चपेट में आने से सोमनाथ नामक किशोर झुलस गया। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा ला रहे थे, तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल लाए। जहां, चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंच गई। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया गया।

--

तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था किशोर

बताया जाता है कि सोमनाथ अपने तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। मृतक के एक भाई की भी मृत्यु तबीयत खराब होने के कारण कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी है। मृतक के परिवार में मां रीता देवी एवं एक भाई रंजीत कुमार सिंह है। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृतक की मां रीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग ढांढस बंधाने में लगे हुए थे। हादसे को लेकर भीड़ लगी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.