Move to Jagran APP

भोजपुर में डकैती, लूट व हत्या समेत विभिन्न कांडों में 45 गिरफ्तार

जागरण संवाददाताआरा। भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह के आदेश पर कांड में फरार बदमाशों एवं शराब बरामदगी को लेकर विशेष अभियान चलाया गया जिसमें करीब 45 पकड़े गए। हत्या में एक डकैती में एक लूट में तीन पुलिस के हत्थे चढ़े है। इसके अलावा शराबखोरी में 18 गिरफ्तारी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jul 2022 11:31 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2022 11:31 PM (IST)
भोजपुर में डकैती, लूट व हत्या समेत विभिन्न कांडों में 45 गिरफ्तार
भोजपुर में डकैती, लूट व हत्या समेत विभिन्न कांडों में 45 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता,आरा। भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह के आदेश पर कांड में फरार बदमाशों एवं शराब बरामदगी को लेकर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 45 पकड़े गए। हत्या में एक , डकैती में एक, लूट में तीन पुलिस के हत्थे चढ़े है। इसके अलावा शराबखोरी में 18 गिरफ्तारी हुई है। करीब 12 अवैध शराब भट्ठी को तोड़ा गया है। करीब 188 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। तीन बाइक, एक आटो व तीन बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। एक मोबाइल बरामद किया गया है। वाहन चेकिग मं 31 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने सीएसपी संचालक से लूटपाट में वांछित छोटू उर्फ संजीव को धर दबोचा। पकड़ा गया बदमाश धोबहां ओपी के कड़ारी गांव से हो सकी। इसके अलावा फायरिग में चितकुंडी से राजेन्द्र तिवारी को धर दबोचा गया। टाउन थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित छोटू यादव उर्फ मेही लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया वाछित इब्राहिमनगर का निवासी है। चांदी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में कोसिहान से सुरज यादव को धर दबोचा। गजराजगंज ओपी पुलिस ने कारीससाथ से धीरेन्द्र कुमार, राजा कुमार एवं राजधन कुमार को धर दबोचा। कृष्णागढ़ पुलिस ने एक पक्ष से हत्या के प्रयास में सदासी सिंह के इंगलिश टोला निवासी कमलेश सिंह, अंकित सिंह अंकुल सिंह तथा दूसरे पक्ष से मंजीत सिंह, अजीत सिंह को हत्या के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया। नारायणपुर पुलिस ने लूट के मामले में तरारी के सैदनपुर निवासी सुभाष कुमार, चांदी के जोगटा निवासी शनि कुमार व हेमा कुमार को धर दबोचा। धोबहां ओपी पुलिस ने शराबखोरी में अगरसंडा निवासी राम लखन बिद,घुटी प्रसाद व धनजी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। नवादा पुलिस ने शराबखोरी में अंजनी कुमार को धर दबोचा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.