Move to Jagran APP

3535 लोगों पर लगा मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना

भभुआ जिले में कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक जिले में लगभग तीन सौ के आसपास मामले आ चुके हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 12:13 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 12:13 AM (IST)
3535 लोगों पर लगा मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना
3535 लोगों पर लगा मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना

भभुआ: जिले में कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक जिले में लगभग तीन सौ के आसपास मामले आ चुके हैं। जिसमें से ज्यादातर लोग ठीक होकर लौट रहे हैं। कोरोना की रोकथाम को लेकर भभुआ अनुमंडल क्षेत्र में लगातार मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय के एकता चौक, जय प्रकाश चौक, पटेल चौक, कैमूर स्तंभ चौक, पूरब पोखरा के साथ कुल 19 जगहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी की ड्यूटी मास्क जांच के लिए लगाई गई है। जहां से मास्क जांच करने के बाद जुर्माना भी लिया जा रहा है। इसके साथ ही हिदायत भी दी जा रही है। कई जगहों पर पुलिस ने एक दो युवकों को डंडा भी मारा। उसके बाद मास्क लगाने के लिए कहा गया। भभुआ अनुमंडल कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 3535 लोगों से मास्क के लिए कुल एक लाख 41 हजार 130 रूपये का जुर्माना वसूला गया है। यह कार्रवाई आठ दिसंबर से लेकर 15 जनवरी तक के अंदर की है। यह जानकारी भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी प्रिय रंजन राजू ने दी। 378 दुकानों में हुई छापेमारी -

loksabha election banner

छह जनवरी से कोविड के नियमों का पालन कराने के लिए पटना से निर्देश प्राप्त हुआ। जिसमें रात आठ बजे तक ही दुकानों को खोलने का निर्देश प्राप्त हुआ था। इसमें कई दुकानों के खुलने पर भी रोक लगाई गई थी। इसी क्रम में नियमों का अनुपालन कराने के लिए प्रशासन देर रात को सड़कों पर निकला। जिसमें प्रशासन ने छह जनवरी से लेकर 15 जनवरी के बीच में कुल 378 दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में दुकानदारों को हिदायत भी दी गई। नियमों को न मानने के कारण कुल 21 दुकानों को प्रशासन ने अब तक सील भी किया है। सील की गई दुकानें सभी भभुआ की ही है। 277 वाहनों से वसूला गया जुर्माना-

मास्क जांच अभियान के दौरान वाहन जांच अभियान भी चला। जिसमें 277 वाहनों को पकड़ कर वाहनों की कागजात, हेलमेट व अन्य चीजों को जांच की गई। लेकिन कागजात नहीं मिलने के बाद कुल एक लाख 58 हजार रूपये जुर्माना की राशि वसूली गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.