मजिस्ट्रेट चेकिग में 24 यात्री धराए
दानापुर रेलमंडल के आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को चलाए मजिस्ट्रेट चेकिग अभियान में कुल 24 बेटिकट यात्री पकड़े गए।
आरा। दानापुर रेलमंडल के आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को चलाए मजिस्ट्रेट चेकिग अभियान में कुल 24 बेटिकट यात्री पकड़े गए। जिसमें से 18 यात्रियों से लगभग 5100 रुपया जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया। शेष यात्रियों को मजिस्ट्रेट के हवाले कर दिया गया। इससे पहले मंगलवार की सुबह से चलाए जा रहे चेकिग अभियान के दौरान आरा स्टेशन पर रुकने वाली दर्जन भर से अधिक ट्रेनों में यात्रियों का टिकट चेक किया गया। जिसके चलते ट्रेन में सवार यात्रियों से लेकर प्लेटफार्म पर मौजूद बेटिकट यात्रियों के बीच हड़कंप मचा रहा। चेकिग अभियान में सीआईटी दिनु प्रसाद, वरीय टिकट परीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, एसएन शर्मा, रामानंद प्रसाद, रवि कुमार के अलावा आरपीएफ एवं जीआरपी जवान भी शामिल थे।