आरा। कोईलवर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में बुधवार को दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में चांदी थाना क्षेत्र के नरबीरपुर टोला निवासी सुरेश पासवान का पुत्र जितेन्द्र पासवान एवं सोनू पासवान शामिल है। इसे लेकर मृतक के पुत्र कृपाल पासवान ने केस दर्ज कराया है। जबकि, सुरेश पासवान फरार है। हत्या के मूल में भूमि विवाद बताया जाता है। आपको बताते चलें कि मंगलवार को कोईलवर थाना के सकड्डी इलाके से 45 वर्षीय एक ग्रामीण का शव जले अवस्था में बरामद किया गया था। लेकिन,पहचान नहीं हो सकी थी। इस बीच बुधवार को मृतक की पहचान चांदी थाना के नरबीरपुर टोला निवासी गरभू पासवान के रूप में की गयी। पुलिस के अनुसार नरबीरपुर टोला निवासी गरभू पासवान एवं सुरेश पासवान के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। मृतक के बेटे कृपाल पासवान का आरोप हैं कि उसके चाचा एवं चचेरे भाईयों ने जमीनी विवाद में उसके पिता की हत्या की है। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
भोजपुर में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO