विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई : बीईओ
भोजपुर। प्रखंड संसाधन केंद्र गड़हनी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर¨बद कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी
भोजपुर। प्रखंड संसाधन केंद्र गड़हनी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर¨बद कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार की उपस्थिति में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापको की बैठक की गई। प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुये शिक्षा पदाधिकारी अर¨वद कुमार ने कहा कि विद्यालयों से गायब रहने व समय से विद्यालय नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों की खैर नही है। उन्होंने बच्चों के छात्रवृति, पोशाक, नैपकिन सहित अन्य विकास योजनाओं की उपयोगिता की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय शिक्षा समिति गठन, विद्युत कनेक्शन को तत्काल पूरा करने का दिशा-निर्देश दिया। बीडीओ राजीव कुमार ने प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले मेघा कैंप की जानकारी दी तथा सफल बनाने की अपील की। मध्याह्न भोजन साधन सेवी अमित कुमार ने मध्याह्न भोजन योजना में फोटरीफाईड नमक का उपयोग करने ,भंडार पंजी, पोशाहार पंजी व निर्धारित समय मे अंडा का वितरण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर वरीय साधन सेवी सर्वजीत कुमार ¨सह, शकील अहमद, संकुल समन्वयक सुनील शर्मा, रविन्द्र ¨सह, राधेश्याम राय, राम अवधेश ¨सह सहित सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।