मधेपुरा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की शनिवार को मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 10:14 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 10:58 PM (IST)
मधेपुरा(जेएनएन)। रहटा पंचायत में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की शनिवार को मौत हो गई। पंचायत के वार्ड संख्या 13 के निवासी मनोज यादव गंगापुर उप वितरणी के पूर्वी भाग से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से उनके हाथ में रखे डंडे का स्पर्श हो गया। करंट लगने से वे बेहोश हो गए। स्थानीय पुलिस मित्र अशोक कुमार चौधरी और परिजन के सहयोग से उन्हें कुमारखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में उनके शव को प्रशासन ने पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें