Move to Jagran APP

आदर्श थाना नवगछिया में महिला हेल्प डेक्स शुरू... इस तरह सुनी जाएंगी आपकी समस्याएं

नवगछिया में अब महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए हेल्प डेस्क का शुभारंभ आदार्श थाना नवगछिया में किया गया है। इसके अलावा बिहपुरए खरीक गोपालपुरए एसटीएससी थाना नवगछिया में भी खोला गया है। यहां पर पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 09:35 AM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 09:35 AM (IST)
आदर्श थाना नवगछिया में महिला हेल्प डेक्स शुरू... इस तरह सुनी जाएंगी आपकी समस्याएं
नवगछिया में अब महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए हेल्प डेस्क का शुभारंभ आदार्श थाना नवगछिया में किया गया है।

 जासं, नवगछिया। आदर्श थाना नवगछिया में महिला हेल्प डेक्स का शुभांरभ हो गया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर नवगछिया पुलिस जिला में पांच थानों में महिला हेल्प डेक्स खोला जा रहा हैं। बिहपुरए खरीक, गोपालपुरए एसटीएससी थाना नवगछिय एवं आदर्श थाना नवगछिया में खोला गया हैं।

loksabha election banner

वहां पर एक महिला पुलिस पदाधिकारी एवं दो महिला पुलिस जवान की तैनाती की गई। जहां पर पुलिस पदाधिकारी की कमी हैं वहां पर तीन महिला जवान की इसके लिए प्रतिनियुक्ति की गई हैं। महिलाएं जो थाना आती हैं वह पुरूष पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपनी बात सहजता से नहीं रख पाती हैं। वे अपनी बात महिला पुलिस पदाधिकारी के समक्ष ठीक से रख पायेंगी। महिला पुलिस पदाधिकारी सही तरीके से उनकी बात सुनेगी। पीडि़त महिला की बात सुनना एवं समझना उसके लिए पहला न्याय होगा। इस मौके पर नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमारए नवगछिया थानाध्यक्ष शैलेश कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

नवगछिया पुलिस समकालिन अभियान में पुलिस ने 16 आरोपित को किया गिरफ्तार

नवगछिया समकालिन अभियान में पुलिस ने 16 आरोपित को गिरफ्तार किया। इस संबंध में नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक महिना के शनिवार व रविवार को समकालिन अभियान चलाया जाता हैं। इस बार भी समकालिन अभियान में आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर तीन टीम का गठन किया गया था। पहला टीम का नेतृत्व में नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार कर रहे थे। दूसरे टीम का नेतृत्व नवगछिया सर्किल इंसपेक्टर मार्कंडेय सिंह ने किया। तीसरे टीम का नेतृत्व बिहपुर सर्किल इंसपेक्टर अमर विश्वास ने किया। समकालिन अभियान में 16 आरोपित गिरफ्तार हुए। जिसमें लूट कांड के आरोपित भी हैं। लूट कांड के आरोपित को नवगछिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह पुलिस के लिए उपलब्धि की बात हैं। लूट कांड के आरोपित थाना क्षेत्र के मिल टोला निवासी मिथुन कुमार हैं।

प्रत्येक महिना शनिवार एसडीपीओ उूसरा नवगछिया तीसरा सर्किल इंसपेक्टर तीन टीम बनाया गया। इसंपेक्टर तीसरा 16 गिरफ्ताी लूट कांड के आरोपित को गिरफ्तार किया गया हैं। मिथुन कुमार को गिरफ्तार किया हैं

उमेंश यादव ने एसपी को आवेदन देकर अपने पुत्र डिंपल यादव की जानकारी मांगी हैं आखिर वह हैं कहां

रंगरा चौक ओपी क्षेत्र के सधुआ निवासी उमेश यादव ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को आवेदन देकर जानकारी मांगी हैं कि आखिर उसका पुत्र कहां हैं। आवेदन के अनुसार तीन फरवरी को सुबह रंगरा पुलिस पदाधिकारी के द्वारा पूछताछ करने हेतु डिंपल यादव को अपने साथ लेकर गई थी। उस दिन से हमलोग पता कर रहे हैं डिपंल यादव को पुलिस कहा ले गई हैं। इस संबंध में कोई भी स्पस्ट रूप से नहीं बता रहा हैं। ज्ञातव्य हो कि रंगरा ओपी पुलिस ने डिपंल यादव को गिरफ्तार कर लातेहार पुलिस को सौंप दिया था। परिजनों को इस संबंध में स्पस्ट रूप से पुलिस द्वारा कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं कि आखिर डिपंल यादव को किस केस में गिरफ्तार किया हैं और कोन सा जेल भेजा हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.