Move to Jagran APP

पेयजल संकट : ...जब बच्चे भी अपनी मां के आगे डिब्बा और बर्तन लेकर खड़े हो गए

वार्ड 15 में जलापूर्ति बाधित रखने से परेशान महिलाएं अपने बच्चों के साथ सड़क पर आंदोलन के लिए उतर गई। मुख्य मार्ग पर बांस-बल्ला लगाकर जाम लगा दिया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 12:16 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 12:16 PM (IST)
पेयजल संकट : ...जब बच्चे भी अपनी मां के आगे डिब्बा और बर्तन लेकर खड़े हो गए
पेयजल संकट : ...जब बच्चे भी अपनी मां के आगे डिब्बा और बर्तन लेकर खड़े हो गए

भागलपुर [जेएनएन]। शहर में जलापूर्ति संकट को लेकर नगर निगम के खिलाफ अब लोगों का आक्रोश सड़क पर उतरने लगा है।

loksabha election banner

वार्ड 15 के अमीर हसन लेन में दो माह से जलापूर्ति बाधित रखने के खिलाफ महिलाएं अपने बच्चों के साथ सड़क पर आंदोलन के लिए उतर गई। तातारपुर-कोतवाली मुख्य मार्ग पर बांस-बल्ला लगाकर जाम लगा दिया। सड़क पर यातायात व्यवस्था को बाधित करने के लिए महिलाएं अपने हाथों में बांस थामे खड़ी हो गई।

बच्चों ने भी अपनी मां के आगे डिब्बा और बर्तन लेकर खड़े थे। सड़क पर टायर में आग लगाकर नगर निगम प्रशासन और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद भी प्रशासन के लोगों ने आश्वासन नहीं दिया। दरअसल शबे बरात को लेकर घरों की सफाई, स्नान और भोजन बनाने में गृहणियों को पानी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय मु. शहजादा कमाल ने बताया कि तातारपुर स्थित नगर निगम गोदाम परिसर के बोरिंग से मोहल्ले में दो माह से जलापूर्ति नहीं की जाती है। 18 अप्रैल को मतदान के दिन पानी की आपूर्ति की गई थी। अमीर हुसैन लेन के बदले बोरिंग का पानी लहरी टोला में आपूर्ति किया जाता है। इससे करीब 300 घरों को जलापूर्ति संकट झेलना पड़ रहा है। भागलपुर स्टेशन परिसर से लोग पानी लाने को विवश है। अगर 24 घंटे में मांग पूरी नहीं हुई तो नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

पंप संचालक ने बताया कि 90 फीट पर बोरवेल में पाइप है। जबकि एक माह में बोरिंग के भूगर्भ का जलस्तर 120 फीट की गहराई में पहुंच गया है। पाइप नहीं बढ़ाने से परेशानी हो रही है। बोरवेल में पानी की कमी के कारण प्रत्येक दो घंटे में मोटर पंप बंद करना पड़ रहा है। विदित हो कि शहर के 61 डीप बोरिंग का जलस्तर गिरने से समस्या उत्पन्न हुई है। पैन इंडिया ने सिर्फ 13 बोरिंग में पाइप बढ़ाया है।

इस संबंध में उप नगर आयुक्त प्रफुल्ल चंद्र यादव ने बताया कि अभियंता हरेराम चौधरी को समस्या निदान के आकलन के लिए भेजा गया था। जलापूर्ति पाइप फटने की वजह से मोहल्ले में पानी नहीं पहुंच रहा है। बोरिंग के भूगर्भ का जलस्तर गिरने की वजह से कम प्रेशर में पानी निकलने की समस्या है। बोरवेल में पाइप बढ़ाने का निर्देश पैन इंडिया को दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.