Move to Jagran APP

सुपौल में गया की रहने वाली महिला सिपाही कर रहीं थी राइफल साफ, चली गोली, फ‍िर...

सुपौल में महिला पुलिसकर्मी उस समय गंभीर रूप से जख्‍मी हो गई जब वह सरकारी राइफल को साफ कर रही थी। सफाई के दौरान ही उससे गोली चल गई। गोली की आवाज सुनकर वहां अफरातफरी मच गई। सिपाही को इलाज के लिए निजी क्‍लीनिक में भर्ती कराया गया है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 11:20 AM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 11:20 AM (IST)
सुपौल में गया की रहने वाली महिला सिपाही कर रहीं थी राइफल साफ, चली गोली, फ‍िर...
राइफल सफाई करने के दौरान महिला सिपाही जख्‍मी।

जागरण संवाददाता, सुपौल। सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना में पदस्थापित एक महिला सिपाही को इंसास राइफल साफ करने के दौरान खुद से गोली चल गई और स्वयं घायल हो गई। गोली की आवाज सुन थाने में दहशत और अपरातफरी का माहौल बन गया। घटना शुक्रवार की सुबह की है। आनन फानन में थाने की पुलिस द्वारा  घायल महिला सिपाही को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां आवश्यक उपचार के उपरांत उसे बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय के ही एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्‍सक उसके बेहतर इलाज में लगे हैं। कोनों काम महिला सिपाही के घायल होने की खबर पूरे पुलिस महकने में जंगल की आग की तरह फैल गई। उनके शुभचिंतक एवं सह कर्मी निजी क्‍लीनिक में कुशलक्षेम जानने पहुंचने लगे हैं। 

loksabha election banner

इस संबंध में सुपौल के पुलिस अधीक्षक से पूछे जाने पर उन्‍होंने बताया कि त्रिवेणीगंज थाने में इंसास साफ करने के दौरान गोली चल जाने की सूचना मिली है। बहरहाल घायल महिला सिपाही का बेहतर इलाज कराया जा रहा है। घायल महिला सिपाही का नाम जूली बताया जा रहा है, वह गया जिले की रहने वाली है। इधर मामले की पड़ताल की जा रही है  कि आखिर यह घटना कैसे घटी। इसकी घटना की काफी चर्चा हो रही है।

घायल का चल रहा है इलाज

गंभीर हालत में घायल महिला सिपाही जूली कुमारी (सिपाही नंबर-67) को पहले सदर अस्पताल लाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है। एसपी मनोज कुमार ने बताया कि जूली (25 वर्ष) अपनी लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रही थी। इस बीच अचानक गोली चल गई और गोली सीने में जा लगी। इस मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार महिला सिपाही का छह दिन पहले ही त्रिवेणीगंज थाना में स्थानांतरण हुआ था। इससे पहले वह महिला थाना सुपौल में पदस्थापित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.