सोए अवस्था में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या Lakhisarai News
लखीसराय में उस समय मानवता शर्मसार हो गई जब सोए अवस्था में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 10:53 AM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 10:53 AM (IST)
लखीसराय [जेएनएन]। लखीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत रामटोला बालुपर निवासी हरेराम पासवान की पत्नी उषा देवी की हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने धारदार हथियार से महिला का पेट चीर दिया है। इससे उसकी मौत हो गई है। महिला अपने एक छोटे बच्चे के साथ घर में सोई हुई थी। पुलिस शव को बरामद कर घटना की जांच कर रही है।
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। महिला से साथ सोए बच्चे से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से भी घटना की जानकारी दी। पुलिस हरेक बिन्दुओं पर जांच कर रही है। जमीन विवाद से लेकर घरेलू विवाद की जांच रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें