दो साल से कर रहा था प्रेम, किशोरी से शादी करने को कहा तो ले ली जान
सहरसा में प्रेम प्रसंग में एक युवती की हत्या कर दी गई। हत्या उसके प्रेमी ने किया है। प्रेमिका उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। आजिज होकर युवक ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने ही मृतका के घर जाकर इसकी सूचना दी।
सहरसा, जेएनएन। सोमवार को दोपहर धबौली में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की धान खेत में गला दबा कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा तथा आरोपी को हिरासत में ले लिया।
एक दो साल से दोनों का चल रहा था प्रेम प्रसंग
पीड़ित परिवार के स्वजनों ने बताया कि आरोपी के पिता तथा उसके पड़ोसी की बेटी के बीच प्रेम चल रहा था। सामाजिक स्तर पर दोनों परिवार के सदस्यों ने शादी की बात चलाई थी। लेकिन लड़का के पिता इस रिश्ते को लेकर राजी नहीं हुए। सोमवार को प्रेमी अपने खेत में धान काटने के बहाना बना कर प्रेमिका को ले गया। प्रेमिका अपनी दो सहेली के साथ धान काटने गई। मृतका की सहेली ने पुलिस को बताया कि वह शौच करने गयी तो पीछे से उसका प्रेमी भी चला गया। धान खेत में ही प्रेमिका ने अपने प्रेमी से शादी करने की बात कही थी। तो प्रेमी गुस्सा में आ गया और अपनी प्रेमिका को खेत में ही गिरा कर उसकी गला दबा कर हत्या कर दिया। हद तो यह हुई की प्रेमी ने ही प्रेमिका के पिता को आकर उसके बेटी के घान खेत में मर जाने की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने तुरंत इसकी जानकारी पतरघट पुलिस को दी।
मानवता हुई शर्मशार
प्रेम प्रसंग के बाद शादी का दबाव बनाने किशोरी की हत्या कर प्रेमी ने मानवता को शर्मशार कर दिया। इस घटना की चर्चा पूरे जिले में जंगल की आग की तरह फैल गई। हालांकि दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ते देख दोनों परिवार के लोगों ने शादी कर लिए जाने की चर्चा भी की थी पर बात नहीं बन पाई। लड़का के स्वजन ने शादी से इंकार कर लिया। हालांकि प्रेमी अपनी प्रेमिका को अक्सर शादी कर लेने का भरोसा देते आ रहा था। यूं कहे कि प्रेमिका को अपने प्रेमी संग विवाह बंधन में बंधने की तमन्ना धरी की धरी रह गईा