Move to Jagran APP

खगड़िया में सो रही महिला को बदमाशों से मारी गोली, मौत

खगडि़या में गुरुवार की देर रात एक महिला की हत्‍या कर दी गई। अपराधियों ने उसपर सोए अवस्‍था में गोली चलाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 11:17 AM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 11:17 AM (IST)
खगड़िया में सो रही महिला को बदमाशों से मारी गोली, मौत
खगड़िया में सो रही महिला को बदमाशों से मारी गोली, मौत

खगडि़या, जेएनएन।

loksabha election banner

खगडि़या के अलौली थाना क्षेत्र के दुबियाही गांव में गुरुवार की देर रात सोए हुए अवस्था में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला के सीने में गोली लगी और उन्होंने दरवाजा पर ही दम तोड़ दिया। हत्या की घटना बाद अपराधी आराम से चलते बने। मृतक महिला का नाम उमदा देवी है। वे रामप्रवेश यादव की पत्नी थी।

घर के दरवाजे पर सोई थी महिला

स्वजनों ने बताया कि 57 वर्षीय उमदा देवी घर के दरवाजा पर सोई हुई थी। देर रात हथियारबंद अपराधियों ने उनकी सीने में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र कंचन कुमार का कहना हुआ कि आवाज सुनकर घर में सोए लोग बाहर निकले, तो मां खून से लथपथ थी और उनका  दम टूट चुका था। उन्होंने बताया कि अंधेरा का लाभ उठाकर अपराधी भागने में सफल रहे। इस आलोक में अज्ञात को आरोपित करते हुए केस दर्ज कराया गया है।

सूचना पर अलौली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।

अब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्वजन भी बता रहे हैं कि किसी से कोई विवाद नहीं है। गहन जांच बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की गंभीर छानबीन कर रही है। जल्द ही घटना के ऊपर से पर्दा उठ जाएगा। - परेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष, अलौली, खगडिय़ा।

गांव में तनाव

महिला की मौत के बाद गांव में तनाव है। मृतकों के स्‍वजनों ने प्राथमिकी तो दर्ज कराई है, लेकिन किसी को नामजद आरोपित नहीं बनाया है। इस कारण पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को से पूछताछ की है। लोगों ने भी इस हत्‍या के संबंध में पुलिस को कुछ स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं दी है। इस घटना के मृतक के घरों में शोक है। स्‍वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.