Move to Jagran APP

दहेज में बाइक नहीं दी तो करंट लगाकर पति ने मार डाला, इस तरह करते थे प्रताडि़त

मधेपुरा में दहेज में बाइक नहीं मिली तो विवाहिता को ससुराल वालों ने मार डाला। गुरुवार की सुबह घर के समीप स्थित नहर के पास से उसका शव मिला है। मृतका के पति अशोक यादव सहित ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Thu, 31 Dec 2020 07:18 PM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 07:18 PM (IST)
दहेज में बाइक नहीं दी तो करंट लगाकर पति ने मार डाला, इस तरह करते थे प्रताडि़त
मधेपुरा में दहेज में बाइक नहीं मिली तो विवाहिता को ससुराल वालों ने मार डाला।

 जागरण संवाददाता, मधेपुरा। सिंहेश्वर थाना अंतर्गत जयपुरा गांव में बुधवार की संध्या बिजली करंट से विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतका के भाई त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुमियाही निवासी नेहरू कुमार ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय बहन कविता देवी की हत्या की गई है। गुरुवार की सुबह घर के समीप स्थित नहर के पास से उसका शव मिला है। मृतका के पति अशोक यादव सहित ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है।

loksabha election banner

पड़ोसी ने फोन कर माइके वालों को घटना की दी जानकारी

मृतका के भाई ने बताया कि बुधवार की शाम बहन के ससुराल से किसी पड़ोसी ने फोनकर बताया कि बहन के साथ ससुराल वालों विवाद किया है। उसके बाद से कविता लापता है। सूचना मिलने के साथ रात में ही जयपुरा गांव पहुंचे। वहां बहन की खोज करने लगे। लेकिन पता नहीं चल पाया। सुबह घर से थोड़ी दूर पर शव मिला। बहन का हाथ जला हुआ था। बगल में एक कच्चा बांस बिजली के तार से सटा हुआ था। पुलिस को सूचना देने के बाद बहन के पति अशोक यादव व उनके परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गए।

दहेज के लिए लगातार करते थे प्रताडि़त

उन्होंने बताया कि बहन को उसके ससुराल वालों ने बिजली का करंट लगाकर हत्या कर दिया है। लगातार दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताडि़त व मारपीट किया करते थे। उन्होंने बताया कि शादी के समय एक बाइक दिया था। कुछ दिनों बाद अशोक यादव ने बाइक को बेच दिया। उसके बाद से ही दूसरा बाइक के लिए बहन को प्रताडि़त किया जाने लगा था। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि विवाहिता की करंट से मौत होने की सूचना मिली है। मृतक के परिजनों की ओर से अबतक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.