अररिया: बौरिया पुल पर बाइक-ट्रक में टक्कर, महिला की मौत, विरोध में रोड जाम
अररिया में बाइक और ट्रक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। इसके विरोध में लोगों ने रोड जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराने के लिए...
जागरण संवाददाता, अररिया। बौरिया पुल के निकट शनिवार की दोपहर बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर में महिला की मौत हो गई। महिला बाइक पर सवार थी। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराय। वहीं, घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई।
दरअसल, अररिया जोकीहाट हाइवे 327 ई पर बौरिया डायवर्सन के पश्चिम शेरलंघा मोड़ के निकट तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बाइक पर सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत महिला का नाम लजीना, उम्र 35 वर्ष, पति जवादुल हक, ग्राम कुजड़ी, थाना पलासी की निवासी थी जो अपने पुत्र के साथ बाइक पर जोकीहाट की ओर जा रही थी। चालक मृतका का पुत्र तौफीक रजा जो बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया।
लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें पुर्णिया रेफर कर दिया गया है। इस बीच सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजा की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही जोकीहाट बीडीओ मु. सिकंदर, थानाध्यक्ष घनश्याम कुमार, अनि अजय कुमार ङ्क्षसह, सअनि अजय प्रताप ङ्क्षसह व पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया।
पुलिस तौफीक की क्षतिग्रस्त बाइक संख्या बीआर 38 टी 8333 सुपर स्पलेंडर घटनास्थल से बरामद कर लिया है। जाम के कारण करीब दो घंटे तक हाइवे पर सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। महिला की मौत से उनके गांव कुजड़ी में मातम छाया है।