Move to Jagran APP

भागलपुर में जाली नोट के साथ पकड़ी गई महिला ने खोले कई राज, गांव और छोटे शहर में खपाए जाते हैं जाली नोट

भागलपुर में जाली नोट के साथ पकड़ी गई महिला ने पुलिस के सामने कई राज खोले। बताया जाता है कि वर्ष 2016 में भी गिरफ्तार महिला जाली नोट की तस्करी में जेल जा चुकी है। उसके पति सहित अन्य लोग भी इस धंधे में संलिप्त हैं। पुलिस की माने तो...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 12:15 PM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 12:15 PM (IST)
भागलपुर में जाली नोट के साथ पकड़ी गई महिला ने पुलिस के सामने कई राज खोले।

संस, नाथनगर। अंतरराज्यीय जिला गिरोह द्वारा इन दिनों जिले के ग्रामीण व शहरी इलाकों में जाली नोट को धड़ल्ले से खपाया जा रहा है। जाली नोट के साथ पकड़ी गई महिला ने पुलिस के सामने कई राज खोले हैं। इलाके के रन्नूचक गांव के पास मकंदपुर चौक स्थित एक किराना दुकान में बीते गुरुवार शाम एक महिला समेत दो लोगों को दो हजार रुपए के जाली नोट से एक दुकान में खरीदारी करने के दौरान दुकानदार ने पकड़ लिया था। इससे पहले भी उसने गांव की एक दूसरी दुकान से सौ रुपए का सामान खरीदकर दो हजार के जाली नोट से दुकानदार को चूना लगाया था।

loksabha election banner

महिला एक बच्चे को गोद में लेकर एक व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार होकर काजू-किशमिश की खरीदारी करने पहुंची थी। अकबरनगर इलाके के मकंदपुर गांव निवासी दुकानदार संतोष कुमार राय ने पुलिस को बताया कि जब उन्हें नोट के जाली होने का शक हुआ तो इसी बीच एक पीडि़त दुकानदार रन्नूचक मकंदपुर निवासी रामेश्वर राय भी वहां पहुंच गए और उक्त महिला को पहचान लिया। तत्पश्चात, उक्त महिला बच्चे को लेकर बाहर खड़े बाइक सवार के साथ भागने लगी, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ कर थाने की पुलिस को सूचना दी गई।

जिसके बाद नाथनगर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों को थाने लाई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम ङ्क्षपकी देवी उर्फ सरिता देवी पति-अखिलेश मंडल व दूसरा ने दिलीप मालाकार पिता- उमेश मालाकार बताया। दोनों परबत्ता थाना के गोनारचक के रहने वाले बताए गए हैं। शुक्रवार को पीडि़त दुकानदार संतोष कुमार राय द्वारा नाथनगर थाने में उक्त महिला व बाइक सवार के खिलाफ लिखित शिकायत कर केस दर्ज कराया गया। आरोपित महिला व व्यक्ति से पूछताछ व जांच के बाद पुलिस ने महिला के पास से दो ह•ाार के जाली नोट भी बरामद किए हैं।

वर्ष 2016 में भी महिला जा चुकी है जेल

बताया जाता है कि वर्ष 2016 में भी गिरफ्तार महिला जाली नोट की तस्करी में जेल जा चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार महिला तो जाली नोट के गिरोह का सिर्फ एक प्यादा है। कई बड़े खिलाड़ी भी हैं जो पर्दे के पीछे काम कर रहे हैं। इस धंधे में महिला के साथ उसके पति सहित आधा दर्जन स्वजन भी शामिल हैं। इसका संचालन मुख्य रूप से गंगा पार के एक जिला से किया जा रहा है।

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपितों को जाली नोट का कारोबार करने के आरोप में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। इस संबंध में नाथनगर इंस्पेक्टर मु. सज्जाद हुसैन ने बताया कि उक्त महिला पर 2016 में भी जाली नोट का धंधा करने के आरोप में थाने में केस दर्ज है। दोनों गिरफ्तार आरोपितों को लिखित शिकायत के बाद केस दर्ज कर कोर्ट में पेशी कराकर जेल भेज दिया गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.