मनबोधाचक गोलीकांड में दारोगा ने आरोपितों को पहचाना
जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय की अदालत में मंगलवार को मनबोधाचक गोलीकांड में दारोगा कौशल भारती ने गवाही दे दी।
भागलपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय की अदालत में मंगलवार को मनबोधाचक गोलीकांड में दारोगा कौशल भारती ने गवाही दे दी। अपनी गवाही में उन्होंने घटना संबंधी जानकारी अदालत को दी। अदालत में उपस्थित छह आरोपितों की पहचान भी की।
20 फरवरी 2018 को गश्त लगा रहे तत्कालीन जगदीशपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार तिवारी पर गोली चली थी। घटना की बाबत सत्येंद्र यादव, चंदन राय, नत्तू, पोलो समेत अन्य को आरोपित बनाया गया था। अभियोजन पक्ष ने मुकेश कुमार की भी गवाही मंगलवार को कराई। मालूम हो कि अपराध प्रभावित जगदीशपुर थाना क्षेत्र के चकफतिमा गांव से दक्षिण मनबोधा चक गांव में बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। बदमाशों के निशाने पर थानाध्यक्ष ही थे जो उन दिनों बदमाशों की धरपकड़ को चलाए गए विशेष अभियान में लगे हुए थे।