Move to Jagran APP

Weather Update 25th january 2022: रात को ठंड से निजात, सुबह बरसात, जानें भागलपुर और पूर्वी बिहार के मौसम का हाल

Weather Update 25th january 2022 कोसी सीमांचल और पूर्व बिहार में आज से मौसम का मिजाज फि‍र बदलने लगेगा। रात में ठंडे से निजात मिली तो सुबह बरसात हुई। दिन में धूप खिलेगी। हालांकि ठंड का कहर जारी रहेगा। पछुआ हवा से ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 06:20 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 08:18 AM (IST)
Weather Update 25th january 2022: रात को ठंड से निजात, सुबह बरसात, जानें भागलपुर और पूर्वी बिहार के मौसम का हाल
Weather Update 25th january 2022: आज से मौसम का मिजाज फ‍िर बदल जाएगा।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। भागलपुर में सोमवार की रात ठंड से निजात मिली। लोगों ने स्वेटर और जैकेट उतार दी। वहीं, मंगलवार की सुबह मौसम सुहावना हो उठा। तेज बरसात हुई। बारिश के बावजूद ठंड में कमी दिखाई दी। हालांकि, दिन में मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, 26 जनवरी को मौसम सुहावना रहेगा।  तीन दिन बाद हवा की दिशा बदल जाएगी। पछुआ हवा बर्फीली ठंड लाएगी, जिससे कनकनी बढ़ेगी। मंगलवार को भी बादल छाये रहेंगे। धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। शहर और आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

पछुआ हुआ बढ़ाएगी ठंड, धीरे-धीरे सामान्य होगा मौसम, 26 जनवरी को मौसम रहेगा सुहाना, शहर और आस-पास के क्षेत्रों में छाये रहेंगे बादल, कहीं-कहीं होगी बूंदाबांदी। बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो एक दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। लिहाजा, ठंड भी सामान्य रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो बारिश से पहले उमस रहती है, यही वजह है कि सोमवार-मंगलवार को ठंड कम महसूस हुई है। 

मौसम का ये हाल पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, मुंगेर के अलावा कोसी और सीमांचल के खगडि़या, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में भी बना रहेगा। यहां भी दिन में धूप खिलेगी। लेकिन पछुआ हवा के कारण ठंड का असर रहेगा। हालांकि इन इलाकों में आज बारिश के आसार नहीं हैं। 

तीन दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम 

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कमोवेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तीन दिन बाद ठंड बढ़ेगी, फिर धीरे-धीरे इसमें कमी आने लगेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 97 प्रतिशत आद्रता के साथ मात्र 2.4 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तरी हवा चल रही है। तेज गति से पछुआ हवा चलने की संभावना है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.