Move to Jagran APP

Weather Update: फ‍िलहाल कड़ाके की ठंड से नहीं मिलेगी राहत, जानें अगले तीन‍ दिनों तक कैसा रहेगा भागलपुर समेत बिहार के इन जिलों में मौसम?

Weather Update 17 January 2022 फ‍िलहाल लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम का हाल इसी तरह अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। बिहार कृष‍ि विवि के मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान न्‍यूनतम और अधकितम तापमान में...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 06:40 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 06:40 AM (IST)
Weather Update: फ‍िलहाल कड़ाके की ठंड से नहीं मिलेगी राहत, जानें अगले तीन‍ दिनों तक कैसा रहेगा भागलपुर समेत बिहार के इन जिलों में मौसम?
Weather Update 17 January 2022: फ‍िलहाल लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

संवाद सहयोगी,भागलपुर। Weather Update 17 January 2022: मौसम तीन दिन तक ऐसा ही बना रहेगा। फिलवक्त ठंड से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। आसमान में बादल छाया रहेगा। धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। जहां तहां कोहरा छाएगा। हवा की गति तेज रहेगी जिससे कनकनी बनी रहेगी। तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। बारिश नहीं होगी लेकिन दिन में भी कभी कभी बादल के कारण अंधेरा जैसी स्थिति होगी।

loksabha election banner

मौसम का ये हाल कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के भागलपुर के अलावा, बांका, जमुई, लखीसराय, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, खगडि़या और मधेपुरा में बना रहेगा। मौसम का मिजाज बदलने से सर्दी-खांसी और बुखार की चपेट में लोग तेजी से आ रहे हैं। साथ ही भागलपुर समेत अन्‍य जिलों में कोरोना संक्रमण का मामला भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। 

- तेज चलेगी पछुआ, बढ़ेगी कनकनी, तीन चार दिन के बाद मौसम देगा राहत

खेती किसानी खास कर गेहूं के लिए मौसम उपयुक्त है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी मौसम में ठंडक बना रहेगा। हवा की तेज गति के कारण कनकनी बनी रहेगी। तापमान में गिरावट की संभावना है। हालांकि तीन चार दिन के बाद ठंड कमेगा। तेज धूप खिलेगा। मौसम में गरमाहट आएगी। अभी गेहूं के लिए काफी उपयुक्त मौसम है।

रविवार को अधिकतम तापमान 20.8,न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सौ प्रतिशत आद्रता के साथ पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। 24 घंटा में जहां अधिकतम और न्यूनतम एक डिग्री के करीब गिर गया वहीं हवा की गति दो गुनी से ज्यादा हो गई। अभी हवा की गति बढ़ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.