Move to Jagran APP

Weather Forecast: भागलपुर और आसपास के जिलों में Sun वाला Sunday, शाम हो सकती है सुहावनी

Weather Forecast आज रविवार 12 सितंबर को सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर सूर्य देव दर्शन देंगे। भागलपुर में बादल और सूर्य के बीच दिनभर आंख मिचौली का खेल जारी रहेगा। हालांकि दिन में मौसम साफ तो शाम को 6 बजे से 8 बजे ये सुहावना हो सकता है।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 06:46 AM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 06:46 AM (IST)
Weather Forecast: भागलपुर और आसपास के जिलों में Sun वाला Sunday, शाम हो सकती है सुहावनी
मौसम का पूर्वानुमान- एक क्लिक में पढ़ें अपने जिले का पूरा हाल।

आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Weather Forecast: भागलपुर में रविवार को मौसम दिन में साफ रहेगा। वहीं शाम को 6 से 8 के बीच बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिन में हल्की बदरी हो सकती है। दिन की शुरूआत साफ धूप और 27 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ होगी। सुबह पांच बजकर 26 मिनट पर सूर्योदय और शाम को 5 बजकर 50 मिनट पर सूर्यास्त होगा। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की बात करें तो दिन की शुरूआत में ये 29 माने फेयर है।

loksabha election banner

भागलपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ह्म्यूडिटी की बात करें तो ये 92 प्रतिशत, विजिबलिटी 5 किलोमीटर तक रहेगी। क्लाउड क्लिनिंग 12200M है। वहीं चंद्रोदय सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर तो चंद्रअस्त शाम को 9 बजकर 43 मिनट पर होगा। पिछले साल के मुताबिक इस साल तापमान कम है। पिछले साल आज के दिन तापमान अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आसपास के जिलों की बात करें तो कटिहार में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जिले में बारिश की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवा हल्की रहेगी, जो उत्तर पूर्व से बहेगी, इसकी गति गति 4 किमी / घंटा होगी।  सापेक्ष आर्द्रता 95%, वायु - दाब: 997 एचपीए, दृश्यता (विजिबलिटी) 100% है। जिले का पराबैंगनी सूचकांक: 10.6 (बहुत अधिक) है।

इसी तरह जमुई, अररिया, खगड़िया, किशनगंज, बांका, लखीसराय और नवगछिया की बात करें तो भागलपुर की तरह यहां का मौसम भी रुख बदलता नजर आएगा।

  • अररिया का मौसम: अधिकतम तापमान- 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम- 26 डिग्री सेल्सियस (बारिश की संभावना)
  • जमुई का मौसम: अधिकतम तापमान- 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम- 26 डिग्री सेल्सियस (बारिश की संभावना)
  • खगड़िया का मौसम: अधिकतम तापमान- 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम- 27 डिग्री सेल्सियस (बारिश की संभावना)
  • किशनगंज का मौसम: अधिकतम तापमान- 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम- 26 डिग्री सेल्सियस (बारिश की संभावना)
  • बांका का मौसम: अधिकतम तापमान- 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम- 26 डिग्री सेल्सियस (बारिश की संभावना)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.