Move to Jagran APP

बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, कोसी-सीमांचल और पूर्व बिहार में जाने मौसम का हाल

बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। हालांकि आज बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम का ये हाल कोसी सीमांचल और पूर्व बिहार में भी कमोबेश बना रहेगा। बिहार कृषि विवि के...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 06:29 AM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 06:29 AM (IST)
बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, कोसी-सीमांचल और पूर्व बिहार में जाने मौसम का हाल
बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। शहर आके आसपास केे अकबरनगर और सुल्तानगंज आदि क्षेत्रों में बुधवार को बारिश हुई। हालांकि आज बारिश के आसार कम हैं। हवा की गति सामान्य रहेगी, जिससे ठंड पर विराम लगेगा। आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। आने वाले कई दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे जहां-तहां कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। कड़ाके की ठंड से निजात मिलेगी।

loksabha election banner

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार आज धूप बहुत कम देर के लिए निकलेगी। बादल से ढके रहने के कारण धूप में गर्मी कम होगी। बादल के गर्जना के बीच बिजली की चमक से भी दो-चार होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा तापमान में उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। हवा की गति थोड़ी बढ़ेगी, जिससे ठंड पड़ेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का भी असर दिखेगा। खेती किसानी के लिए मौसम उपयुक्त है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 23 न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 95 प्रतिशत आद्रता के साथ 3.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। हवा की गति बढऩे की संभावना है।

मौसम के बदले मिजाज 

जागरण संवाददाता,खगडिय़ा: मौसम के बदले मिजाज के साथ बीते मंगलवार देर शाम से ही रुक- रुक कर बारिश हो रही है। बुधवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की- हल्की बारिश होती रही। दोपहर में थोड़ी देर के लिए बारिश रुकी परंतु दोपहर बाद भी छिटपुट बारिश होती रही। आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप भी नहीं खिल सकी। जिससे तापमान में गिरावट दिखा।

बारिश के साथ बढ़ी ठंड से लोग परेशान दिखे। लोग गर्म कपड़े और छाते के साथ अपना कामकाज करते दिखे। ठंड से बचने को लेकर लोग अलाव जला आग का सेवन करते दिखे। बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रहा। जबकि आद्रता का प्रतिशत अधिकतम 86 और न्यूनतम 52 तक रहा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार के साथ आज गुरुवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट होगी। हालांकि शुक्रवार को बारिश की संभावना कम है पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.