भागलपुर में दिखने लगा बाढ़ का मंजर
जिले के सुल्तानगंज से लेकर पीरपैंती तक गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का मंजर साफ दिखने लगा है। यहां के लोग जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखकर सहमे हुए हैं। दियारा से लोगों का पलायन जारी है।
भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज से लेकर पीरपैंती तक गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का मंजर साफ दिखने लगा है। यहां के लोग जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखकर सहमे हुए हैं। दियारा से लोगों का पलायन जारी है।
केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बीते तीन दिनों से एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से जल स्तर में वृद्धि हो रही है। मंगलवार की संध्या तीन बजे तक गंगा का जलस्तर 31.67 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि चेतावनी स्तर 32. 67 मीटर है। खतरे का निशान 33.68 मीटर दर्ज है। वर्ष 2016 में गंगा का अधिकतम जल स्तर 34.72 मीटर पर पहुंच गया था। बाढ़ के उस भयावह दूश्य को लोग आज तक नहीं भुला पाए हैं। वहीं, जल स्तर बढ़ता देख प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के लोग राशन से लेकर जलावन तक का इंतजाम करने में जुटे हैं।