Move to Jagran APP

BJP : विनोद नवगछिया और विकास बांका के बने जिलाध्‍यक्ष, भागलपुर का संशय बरकरार Bhagalpur News

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्‍व ने बिहार के जिलाध्‍यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। लेकिन भागलपुर के जिलाध्‍यक्ष के नाम अभी तय नहीं किए गए हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 01:06 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 01:06 PM (IST)
BJP : विनोद नवगछिया और विकास बांका के बने जिलाध्‍यक्ष, भागलपुर का संशय बरकरार Bhagalpur News
BJP : विनोद नवगछिया और विकास बांका के बने जिलाध्‍यक्ष, भागलपुर का संशय बरकरार Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्‍व ने बिहार के जिलाध्‍यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। 31 जिलाध्यक्षों के नाम तय कर दिए हैं। हालांकि औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। 14 जिलाध्यक्षों को लेकर अब तक अंतिम सहमति नहीं बनी है। पार्टी सूत्रों की माने तो शेष बचे जिलों के अध्यक्षों के नाम जल्‍द तय कर लिए जाएंगे। भागलपुर जिले के भी जिलाध्‍यक्ष के नामों की घोषणा नहीं हुई है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में संशय उत्‍पन्‍न हो गया। भाजपा कार्यकर्ता तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। भाजपा जिला उपाध्‍यक्ष दिलीप निराला ने कहा कि सोमवार शाम तक घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि किन्‍हें जिलाध्‍यक्ष बनाया जाएगा, इस पर उन्‍होंने कहा कि यह पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व तय करते हैं। भागलपुर से भागलपुर जिलाध्‍यक्ष बनने के लिए कई कार्यकर्ताओं ने आवेदन दिया है। सभी की योग्‍यता और उनके कार्यों का मूल्‍यांकन होने के बाद ही पार्टी उचित निर्णय लेती है। जिन्‍हें भी जिलाध्‍यक्ष बनाया जाएगा, वे सभी स्‍वीकार्य होंगे। निवर्तमान जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि हम अभी पटना में हैं। हमने जिलाध्‍यक्ष बनने के लिए कोई आवेदन नहीं दिया है। पार्टी को उचित लगेगा तो पार्टी मुझे जिलाध्‍यक्ष बनाएगी। पार्टी नेतृत्‍व जो भी फैसला लेगी वह उचित और स्‍वीकार्य होगा।

loksabha election banner

भागलपुर के इन कार्यकर्ताओं ने दिया है आवेदन

जिन भाजपाइयों ने जिलाध्‍यक्ष बनने के लिए आवेदन दिए हैं उनमें रुबी दास, सोमनाथ शर्मा, राजीव मुन्ना, प्रदीप जैन, विनोद सिन्हा, योगेंद्र मंडल, रामनाथ पासवान, सज्जन अवस्थी, विजय कुशवाहा, रंजन सिंह, मुरारी पासवान और अनूप लाल साह शामिल हैं।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष

नवादा-संजय कुमार मुन्ना, नालंदा - राम सागर सिंह, शेखपुरा-दारो बिन्द, कैमूर-मनोज जायसवाल, नवगछिया-विनोद मंडल, भोजपुर-प्रेमरंजन चतुर्वेदी, सारण-राम दयाल शर्मा, सिवान-संजय पांडेय, अरवल-अजय पासवान, लखीसराय-देवानन्द साह, मुंगेर-राजेश कुमार, किशनगंज-सुशान्त गोप, जमुई-कन्हैया कुमार सिंह, मोतिहारी-प्रकाश आस्थाना, बेतिया-दीपेन्द्र सर्राफ, बगहा-श्रीराम सिंह, बांका-विकास सिंह, बाढ़-सियाराम सिंह, पटना ग्रामीण-आशुतोष सिंह, जहानाबाद-सुरेश शर्मा, वैशाली-रमेश सिंह कुशवाहा, गया-धनराज सिंह, अररिया-संतोष सुराना, सुपौल-राम कुमार राय, झंझारपुर-सियाराम साह, समस्तीपुर-उपेंद्र कुशवाहा, मधेपुरा-स्वदेश यादव, गोपालगंज-विनोद सिंह।

विनोद मंडल दोबारा बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

बिहार भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा नवगछिया संगठन जिला अध्यक्ष का दायित्व एक बार पुन: जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल को दिया गया है। इस पर नवगछिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल, मनोज पांडेय मुकेश राणा, नरेश साह, आलोक रंजन सिंह, रमेश राय, दीपक भगत, अनीस यादव, सलिल कसेरा, तारकेश्वर गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष पंकज शर्मा, विजय यादव ने बधाई दी है। पूर्व विधायक ई शैलेन्द्र ने भी विनोद कुमार मंडल को जिलाध्यक्ष  बनने पर बधाई दी। उन्होंने इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं काे भी साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में पार्टी इस बार और मजबूत होगी। 

भागलपुर जिले के मंडल अध्यक्षों की सूची 

भागलपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्षों की सूची भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रूंगटा ने जारी कर दी। कुमार मंगलम को सुल्तानगंज उत्तरी, सुल्तानगंज दक्षिणी अनुसुमन कुमार, रोबिन कुमार सिंह शाहकुंड, संजय कुमार चौधरी सजौर, आशुतोष कुमार उर्फ रणजीत यादव नाथनगर, नीतू चौबे कहलगांव नगर, राज कुमार चौधरी सन्हौला, अनुज कुमार दुबे सनोखर, संतोष कुमार तांती गोराडीह, नरेंद्र झा जगदीशपुर, रितेश कुमार सबौर, ई. प्रिंस कुमार पीरपैंती उत्तरी, शशि शेखर शिवनारायणपुर, हेमंत कुमार सिंह को नंदलालपुर का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। भागलपुर शहरी क्षेत्र में गौरव कुमार दास चंपानगर, सुधीर भगत विजय मित्रा नगर, पंकज कुमार तिलकामांझी और शशि मोदी को ईश्वरनगर का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

नवग‍छिया के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष की सूची

नारायणपुर—पवन कुमार यादव, बिहपुर—प्रभुनंदन चौधरी, खरीक—आलोक कुमार शर्मा, गोपालपुर—पंकज शर्मा, नवगछिया नगर—कौशल किशोर जयसवाल, नवगछिया ग्रामीण—संजीव कुमार सिंह, इस्माइलपुर—विजय कुमार यादव।

भागलपुर के निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने नवगछिया जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, बांका जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह सहित सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों और भागलपुर व नवगछिया मंडल अध्यक्षों को बधाई दी है। बधाई देने वालों में पूर्व विधयक ई शैलेन्द्र, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, संतोष कुमार के अलावा पूर्व उप महापौर डॉ प्रीति शेखर, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय बर्म्मन, विजय कुशवाहा, विपुल सिंह, प्यारे हिन्द, कन्हैया, सरस्वती, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष दास आदि शामिल हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.