विनायक चतुर्थी 2021: आज करें भगवान गणेश की पूजा, होगी हरेक मनोकामना पूर्ण
विनायक चतुर्थी 2021 सिद्धिदाता गणेश का विनायक चतुर्थी सोमवार को है। भगवान गणेश की प्रसन्न्ता के लिए श्रद्धालु व्रत करेंगे। धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश को सर्वप्रथम पूजा की जाती है। ईश्वर उन्हें अनेक वरदान देते हैं।
संवाद सहयोगी, भागलपुर। आज सिद्धिदाता गणेश की पूजा का दिन है। विनायक चतुर्थी सोमवार को मनाया जा रहा है। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु यह व्रत करते हैं। पूजा अर्चना करते हैं। धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश को सर्वप्रथम पूजनीय देव का दर्जा मिला है। जिनकी आराधना हर शुभ कार्य से पहले किया जाता है। हर चन्द्र मास में दो चतुर्थी होता है। पहले अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। वहीं, पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। सोमवार 14 जून 2021 को विनायक चतुर्थी का व्रत हो रहा है।
सिद्धि विनायक देते वरदान
पंडित सचिन कुमार दूबे कहते है कि हर महीने की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश की आराधना के लिए ही समर्पित है। इसलिए अगर इस दिन भगवान के निमित्त व्रत किया जाए तो वो अति प्रसन्न होते है, भक्तों की मनचाही इच्छा पूरी करते है। माना जाता है कि गणपति संकट को दूर करने वाले देवता है।इसलिए ये व्रत करने वाले के जीवन में कोई संकट नहीं आता है। ज्येष्ठ माह की विनायक चतुर्थी तिथि रविवार की रात नौ बजकर 40 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन सोमवार को रात 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। उस दिन भगवान गणेश काे दुर्वा अर्पित करते हुए विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। बताया गया है कि गणेशजी के पूजा में दूर्वा का महत्व सबसे ज्यादा है.
भगवान लंबोदर की पूजा आस्था और भक्ति से करने से बुद्धि और ज्ञान मिलता, सारे विघ्न दूर होते, व्यापार में बढ़ोत्तरी और करियर में तरक्की मिलेगी। विधि विधान से इसकी पूजा करें। मान्यता है कि प्रत्येक शुभ कार्य में शुरू होने पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है। वे प्रथम पूजनीय हैं। कई घरों में विधि विधान से आज भगवान गणेश की पूजा हो रही है।