Move to Jagran APP

विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने बि‍हार की आंतरिक सुरक्षा पर उठाए सवाल, बोले-क्यों रहते हैं यहां बांग्लादेशी

विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे भागलपुर ने बिहार की आंतरक सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। कहा कि बिहार की आंतरिक सुरक्षा खतरनाक स्थिति में। सीमांचल में स्लीपर सेल का बढ़ा आधार भारी संख्या में हैं बांग्लादेशी। विहिप के 60 वर्ष पूरा होने पर बिहार में कार्य का विस्तार होगा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 08:01 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 08:01 AM (IST)
विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने बि‍हार की आंतरिक सुरक्षा पर उठाए सवाल, बोले-क्यों रहते हैं यहां बांग्लादेशी
बैैठक का उद्घाटन करते व‍िश्‍व हिंदू पर‍िषद के नेता।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार की आंतरिक स्थिति खतरनाक स्थिति में है। एनआइए की रिपोर्ट के मुताबिक सीमांचल में स्लीपर सेल का आधार बढ़ा है। भारी संख्या में बांग्लादेशी मौजूद हैं। किशनगंज जैसे जिले में 80 फीसद आबादी बांग्लादेशी का हो गया है। उक्त बाते विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज जिले में हिन्दू समाज के लोगों पर अत्याचार बढ़ी है। बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का खेल चल रहा है। गायों की तस्करी हो रही है। विहिप इसे रोकने का कार्य करेगी। विहिप का 2924 में 60 वर्ष पूरा हो रहा है। इस कार्यविस्तार की योजना बनाई गई है। हिंदू संगठित होकर ऐसे लोगों के लिए खड़ा रहेगी। अभी एक लाख आठ हजार सेवा प्रकल्प विहिप द्वारा चलाया जा रहा है। इसका और भी विस्तार किया जाएगा।

loksabha election banner

गोशाला में विश्व हिंदू परिषद की संयुक्त विभाग बैठक जिसमें मुंगेर और भागलपुर विभाग के छह जिलों के पदाधिकारी सम्मलित हुए। बैठक के प्रारंभ में अंकित सर्राफ ने संगठन गीत गया। इसके बाद तीन बार ओम का उच्चारण, एकात्मता मंत्र, विजय महामंत्र के साथ बैठक प्रारंभ हुआ। बैठक दो सत्रों में हुई। प्रथम सत्र में केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने विगत कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों के विषय में सभी जिला पदाधिकारियों से चर्चा की। दूसरे सत्र में केंद्रीय महामंत्री का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ता के गुणों के विषय में चर्चा की। बैठक का संचालन भागलपुर विभाग सह मंत्री संतोष सिसोदिया कर रहे थे।

बैठक में मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन, प्रांत बजरंग दल संयोजक रजनीश कुमार, मुंगेर विभाग के सह मंत्री संजय, जिला मंत्री मनीष साह, जिला सह मंत्री अंकित सर्राफ, कुंदन कुमार, महानगर मंत्री सुमित जिलोका, महानगर बजरंग दल सह संयोजक रोहित रजक, करण यादव, मातृशक्ति संयोजिका मोनिका महेशका, सह संयोजिका मनीषा केसान, मुंगेर जिला सह मंत्री प्राणनाथ भारत, सह संयोजक बासुदेव कुमार, गौतम कुमार, लखीसराय जिला मंत्री उपेंद्र कुमार, सह संयोजक बंटी कुमार उपस्थित थे। इस दौरान केंद्रीय प्रन्यासी सह क्षेत्रीय सेवा प्रमुख हंसराज जैन, क्षेत्रीय मंत्री (बिहार-झारखंड) वीरेंद्र विमल, प्रांत सह मंत्री पारस शर्मा भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे बिहार के पूर्व CM मांझी को बताया क्षुद्र, राम मंद‍िर न‍िर्माण को लेकर कही बड़ी बात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.