जिलाधिकारी से मिला विहिप का शिष्टमंडल
विहिप के जिलाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
पूर्णिया। विश्व हिन्दू परिषद् एवं भाजपा का सात सदस्यीय शिष्टमंडल ने विहिप के जिलाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें कसबा में दिव्यांग युवती के साथ हुए दुष्कर्म की घटना और पिछले दिनों एक घटना के विरोध में प्रदर्शन के बाद निर्दोष लोगों को पुलिस द्वारा फंसाने की बात कही गई है। विहिप के जिलाध्यक्ष ने डीएम प्रदीप कुमार झा के समक्ष इन घटनाओं में पुलिस की कार्रवाई को गैर जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने जिलाधिकारी को लोगों के आक्रोश से अवगत कराते हुए भविष्य में एकपक्षीय कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया। भाजपा महामंत्री ने कसबा की घटना पर कहा कि अभी तक फोरेंसिक जांच नहीं हुई है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। यह पुलिस की लापरवाही का जीता जागता उदाहरण है। सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि विहिप के निर्दोष विभाग मंत्री विनोद लाठ को फंसाना कतई उचित नहीं है। उन्हें मुक्त किया जाए। विहिप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमरनाथ ¨सह ने कहा कि सीमांचल में लव जिहाद, गोहत्या, तस्करी, एवं हिन्दुओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है और प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफ्फुल रंजन वर्मा ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा के संजीव ¨सह ने कसबा क्षेत्र में घटित घटना पर क्षोभ व्यक्त करते हुए घटना में संलिप्त दोषियों एवं लापरवाह पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।