Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: योगी के चुनाव प्रचार में दिखेगा बिहार की प्रीति का जलवा, बोलीं- रामराज्‍य है यहां

UP Vidhan Sabha Election 2022 उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की चर्चा पूरे देश में हैं। देश का सबसे बड़ा राज्‍य है। भाजपा सत्‍ता में है। इस कारण पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता वहां चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं। बिहार के भागलपुर से काफी संख्‍या में भाजपा नेत्री पहुंची।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 09:43 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 03:43 PM (IST)
UP Chunav 2022: योगी के चुनाव प्रचार में दिखेगा बिहार की प्रीति का जलवा, बोलीं- रामराज्‍य है यहां
उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और डा प्रीति शेखर।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। UP Chunav 2022: भारतीय जनता पार्टी उत्‍तर प्रदेश में अपनी सत्‍ता की वापसी के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस कारण योगी आदित्‍यानाथ को फ‍िर से वहां का मुख्‍यमंत्री बनाने के लिए देश भर में भाजपा कार्यकर्ता यूपी पहुंच रहे हैं। बिहार के भागलपुर जिले से भाजपा नेत्री डॉ प्रीति शेखर वहां पहुंची।

prime article banner

उनके साथ महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री माला सिंह, महिला मोर्चा की बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबीता मिश्रा, भाजपा विजय मित्रा मंडल की मंत्री सुनिधि मिश्रा, दुर्गावती देवी, भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य रूबी दास शामिल हैं। डॉ प्रीति शेखर भागलपुर में तेजतर्रार युवा नेत्री हैं। यहां की वार्ड पार्षद हैं। भागलपुर नगर निगम की उपमहापौर भी रह चुकी हैं। दशकों से भाजपा से जुड़ी हैं। विभिन्‍न दायित्‍वों पर रहते हुए अभी वे बिहार प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति सदस्‍य हैं।

डॉ प्रीति शेखर ने बताया कि उत्‍तर प्रदेश में इस बार फ‍िर कमल खिलेगा। लोगों के जुवां पर योगी आदित्‍यानाथ का नाम है। कोरोना काल में उन्‍होंने पूरे देश में बेहतर कार्य किया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य की भी यहां खूब तारीफ हो रही है। इसलिए केंद्र में मोदी और यूपी में योगी की जोड़ी कायम रहेगी।

डॉ प्रीति शेखर ने कहा कि अभी वे कानपुर में हैं। भाजपा संगठन में उन्‍हें कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में लगाया है। भागलपुर की टीम अभी फतेहपुर जिले में है। इस जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। डॉ प्रीति शेखर को फतेहपुर सदर की जिम्‍मेदारी दी है। यहां वे आज भाजपा विधायक विक्रम‍ सिंह से मिले। हालांकि अभी यहां भाजपा ने अपने प्रत्‍याशी की घोषणा नहीं की है।

डॉ प्रीति शेखर ने बैठकें की। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मिली। वे यहां महिला शक्ति महासंपर्क अभियान का नेतृत्‍व कर रहीं हैं। कहा कि वे दो सप्‍ताह यहां रहेंगी। बूथ स्‍तर तक का कार्य देखेंगी। महिलाओं से बातचीत होगी। केंद्र व राज्‍य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यहां आने से ऐसा लग रहा है कि लोगों ने एक बार फ‍िर भाजपा को वोट देने का मन बना लिया है। पूरे देश के कार्यकर्ताओं से उनकी भेंट हो रही है। अन्‍य राज्‍यों के कार्यों को समझने का भी उन्‍हें मौका मिलेगा।

डॉ प्रीति शेखर ने कहा कि यूपी में भाजपा काफी मजबूत है। सभी प्रत्‍याशी योग्‍य हैं। इस बार पिछले चुनाव से यहां ज्‍यादा सीटें आएगी। अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्‍त हो जाने के बाद लोगों की उम्‍मीद भाजपा की ओर बढ़ गया है। यहां रामराज्‍य है।

विधायक कर रहे कैंप

बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंन्‍द्र 26 दिसंबर 2021 से ही उत्‍तर प्रदेश में कैंप कर रहे हैं। वे अभी बनारस लोकसभा के कैंट विधानसभा में हैं। इस विधानसभा के वे प्रभारी हैं। उन्‍होंने कहा कि बनारस लोकसभा के अंतर्गत सात विधानसभा सीट है। सभी सीटों से भाजपा की जीत होगी। यहां सात मार्च को चुनाव है। पांच मार्च को वे यहां से बिहार के लिए निकल जाएंगे। यूपी में इस बार भी योगी आदित्‍यानाथ की वापसी होगी। विपक्षी दल के प्रत्‍याशियों का जमानत यहां जब्‍त हो जाएगा।

ई कुमार शैलेंद्र ने की बैठक

वाराणसी के कैंट विधानसभा अंतर्गत रविदास मंडल में मण्डल अध्यक्ष शत्रुघ्न पटेल की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रवासी प्रभारी विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि सभी हर घर जाकर जनता को मोदी एवं योगी के जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं। ताकि इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिल सके।

बैठक में विधायक ई कुमार शैलेंद्र के अलावा मंडल प्रभारी अशोक कुमार, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, उर्मिला मिश्रा, सीता सिंह, शिला सिंह, सीता गुप्ता, मिनी श्रीवास्तव, संध्या सिंह, अनीता गुप्ता, रत्ना द्विवेदी, मोती पटेल, अमरनाथ पटेल, विजय वर्मा, प्रदीप पांडे, देवी लाल प्रजापति, आलोक शर्मा, रत्नेश्वर मोदनवाल, अशोक सोनकर, राकेश मोहन दीक्षित, कविंद्र नारायण सिंह, मेवा लाल, ललन पटेल, शशांक प्रजापति, अभय कुमार सिंह, सुमित मिश्रा, कुलदीप कश्यप, विवेक पारीक, जितेंद्र पटेल, प्रभात गुप्ता, आनंद मोहन सिंह, उपेंद्र श्रीवास्तव, सक्षम पटेल, कुणाल पांडे, सतीश राजभर, आनंद चौहान, कृष्णा श्रीवास्तव और कमल चौरसिया आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.