असंगठित कामगार कांग्रेस की नगर कमेटी घोषित
असंगठित कामगार कांग्रेस की नगर कमेटी का गठन प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुरनानी की उपस्थिति में किया गया।
कटिहार। असंगठित कामगार कांग्रेस की नगर कमेटी का गठन प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुरनानी की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नसरूल अंसारी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष सोनू खान व जिला कोडिनेटर दीपक दीवान मौजूद थे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर देश के युवाओं ने तैयारी कर ली है। लोग अबकी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। महत्वाकांक्षी संगठन आरजी कटिहार समिति को जल्द ही सेवा के लिए आगे आएगा। बाद में नई नगर इकाई की घोषणा की गई। इसमें नगर अध्यक्ष पंकज राय, नगर उपाध्यक्ष सौरभ महतो, नीरज पोद्दार, इमरान खान, नगर प्रधान महासचिव सौरभ यादव, नगर महासचिव संजीव कुमार, सोना शेख, रोहित कुमार, संगठन मंत्री पुष्कर राज के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विपिन शर्मा, नसीम आलम, शहवाज शेख, अजमत, मुन्ना कुमार, गोपाल विवेक, राज अमित, विष्णु राउत आदि का मनोनयन किया गया। इस मौके पर सभी मनोनीत सदस्यों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।