Move to Jagran APP

जहां लिए जन्म, वहां के पंडितों के संग अश्विनी कुमार चौबे ने ग्रहण किया पदभार, मंत्रों से गुंजायमान हुआ कार्यालय

केंद्रीय राज्‍य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान मंत्रों से कार्यालय गुंजायमान हो उठा। अपने गृह जिला के पंडित अमरेश तिवारी और राकेश रंजन के वैदिक मंत्रोच्‍चार के बीच उन्‍होंने प्रभार ग्रहण किया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 13 Jul 2021 04:36 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jul 2021 04:36 PM (IST)
जहां लिए जन्म, वहां के पंडितों के संग अश्विनी कुमार चौबे ने ग्रहण किया पदभार, मंत्रों से गुंजायमान हुआ कार्यालय
कृषि भवन में अश्विनी कुमार चौबे, अमरेश तिवारी और राकेश रंजन।

ऑनलाइन डेस्क, भागलपुर। सात जुलाई 2021 को कैबिनेट का विस्तार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे सामने आए, कई का मंत्रालय बदला गया। साथ की कई मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई। बक्‍सर के लोकसभा सांसद अश्विनी कुमार चौबे का भी मंत्रालय बदल दिया गया। उन्‍हें उपभोक्ता मामले, खाद्य व सावर्जनिक वितरण, जलवायु, पर्यावरण और वन राज्य मंत्री बनाया गया। इससे पहले वे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री थे। अश्विनी कुमार चौबे भागलपुर जिले के निवासी हैं। वे जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दरियापुर गांव के निवासी हैं। उन्‍होंने 12 जुलाई को नए मंत्रालय में पदभार ग्रहण गया।

loksabha election banner

भागलपुर के पंडितों ने किया वैदिक मंत्रोच्‍चार

अश्विनी कुमार चौबे ने वैदिक रीति से अपना पदभार ग्रहण किया। उन्‍होंने आधिकारिक तौर पर कृषि भवन में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस दौरान भागलपुर जिले के दो विद्वान पंडित राकेश रंजन और अमरेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्‍चार के बीच उन्‍हें पदभार ग्रहण करवाया।

पंडित राकेश रंजन पनखोरिया, कहलगांव के निवासी हैं। उन्‍होंने वृंदावन में अध्‍ययन कर वैदिक शिक्षा प्राप्‍त की है। वहीं, स्‍व. भानू प्रसाद तिवारी के पुत्र अमरेश तिवारी (ग्राम-तेतरहार, थाना-कजरैली) हैं। अमरेश तिवारी ने वैदिक शिक्षा वेद विद्यापीठ गुरुधाम बौंसी बांका से प्राप्‍त किया है। इन्‍हीं दोनों पंडितों के वैदिक मंत्रोच्‍चार और पूजा पाठ के बाद मंत्री अश्विनी कुमार चौब‍े ने अपना पदभार ग्रहण किया। इसके बाद श्री चौबे ने परिसर में कुछ पौधे लगाए।

संतों के अशीर्वाद लेकर करते हैं कार्य

पंडित अमरेश तिवारी ने कहा कि अश्विनी कुमार चौबे के यहां कोई भी कार्यक्रम कहीं भी हो, वे पंडितों और संतों के अशीर्वाद के बिना इसे पूरा नहीं करते। उन्‍होंने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री के रूप में जब उन्‍होंने पदभार ग्रहण किया था, उस समय भी उन्‍होंने ही पूजा पाठ करवाया था। घर में होने वाले सभी मांगलिक कार्यक्रमों में वे जाते हैं और पूजा पाठ करवाते हैं। वे वैष्‍णव संप्रदाय (रामानुज संप्रदाय) के पंडितों से पूजा पाठ करवाते हैं।

धार्मिक प्रवृत्ति के हैं अश्‍विनी कुमार चौबे

केंद्रीय राज्‍य मंत्री अश्‍विनी कुमार चौबे धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। वे अक्‍सर अपने गांव आते हैं। वहां कुलदेवी का दर्शन व पूजन करते हैं। प्रत्‍येक शुभ कार्य वे पंडितों और संतों के अशीर्वाद से ही पूर्ण करते हैं। धर में होने वाले सभी मांगलिक कार्यों के दौरान संतों का प्रवचन होता है। हाल में अपने पौत्र के उपनयन संस्‍कार के दौरान सपरिवार दरियापुर आए थे।

इस दौरान वृंदावन के संत अनंत श्री विभूति जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी अनंताचार्य जी महाराज का प्रवचन हुआ था। यहां बता दें कि श्री चौबे रामानुज संप्रदाय (वैष्‍णव संप्रदाय) से दीक्षित हैं। वे शुद्ध सात्विक आहार ग्रहण करते हैं। वे राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े हैं। वर्तमान में बिहार के बक्‍सर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं।

केदारनाथ त्रासदी की 8वीं बरसी पर भी आए थे संत

अश्विनी कुमार चौबे लगातार आठ वर्षों से अखिल भारतीय उत्तराखंड त्रासदी पीड़ित मंच द्वारा श्रद्धांजलि (प्रार्थना सभा) कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। इस बार के कार्यक्रम में जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज, जगतगुरु स्वामी श्री अनंताचार्य जी महाराज भी आए हुए थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल ने भी संबोधित किया था।

यह भी पढ़ें - PM Modi Cabinet Expansion: अचानक देशभर में चर्चा के केंद्र में आ गए अश्विनी कुमार चौबे, इंटरनेट मीडिया पर खूब हुए पोस्‍ट

चौबे के पदभार ग्रहण करने पर भाजपा नेताओं बांटी मिठाई, छोड़े पटाखे

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर वन-पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान भागलपुर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बूढ़ानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बूढ़ानाथ व आदमपुर चौक पर आमलोगों के बीच मिठाई बांटकर और पटाखे छोड़कर जश्न मनाया।

सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी। भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे नए मंत्रालय कार्यभार ग्रहण करने का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चौबे द्वारा नए मंत्रालय का कार्यभार संभालने से संबंधित क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में देव कुमार पांडे, अभय घोष सोनू, सुरेंद्र पाठक, इंदु भूषण झा, खोखा चौबे, सुधीर चौधरी, पंकज सिंह, सुधीर भगत, शशि मोदी, अनूप लाल साह, पूनम भगत, रेखा साह, अनीता सिन्हा, प्रतिभा देवी, ठाकुर मोहित सिंह, चंदन ठाकुर, कुश पांडे, करण शर्मा, अभिषेक पिंटू, गोलन सिन्हा, संजय भट्ट ने हिस्सा लिया। भागलपुर के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने अश्विनी कुमार चौबे को नए मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.