Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे तीन दिवसीय बिहार यात्रा पर; मुंगेर, बांका और भागलपुर में प्रशिक्षण शिविर में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे शुक्रवार को पटना पहुंचे। चौबे भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा अखिल भारतीय प्रशिक्षण शिविर योजना के तहत मुंगेर बांका और भागलपुर में प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेंगे। तीन दिवसीय वे यहां आ रहे हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 12:00 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 12:00 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे तीन दिवसीय बिहार यात्रा पर; मुंगेर, बांका और भागलपुर में प्रशिक्षण शिविर में लेंगे हिस्सा
भागलपुर में अश्विनी चौबे खाद्य आपूर्ति व वन विभाग के अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे तीन दिवसीय बिहार यात्रा पर शुक्रवार को पटना पहुंच रहे हैं। इस दौरान चौबे भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा अखिल भारतीय प्रशिक्षण शिविर योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले मुंगेर बांका और भागलपुर में प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेंगे। चौबे के मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि चौबे शनिवार को 11 से 12 बजे तक मुंगेर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।

loksabha election banner

इसके पूर्व वे सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक मुंगेर के जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक एवं जिला प्रशासन से संबंधित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ जिला अतिथि गृह में बैठक करेंगे। 2.30 बजे से 3.30 बजे तक बांका के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक एवं बांका जिला प्रशासन से संबंधित अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे बांका में पार्टी द्वारा 3.30 से 4.30 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।

वहां से वे भागलपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे, जहां वे भागलपुर जिला के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक एवं बांका जिला प्रशासन से संबंधित अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पार्टी द्वारा 7.30 से 8.30 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे नवगछिया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अश्विनी चौबे आज बांका में

संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका)। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे आज बांका पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ बैठक करने के बाद वे भाजपा कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश ने बताया कि मंत्री 2:30 से 3:30 तक बांका के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक एवं बांका जिला प्रशासन से संबंधित वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे समुखिया पार्टी कार्यालय में 3:30 से 4:30 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। प्रशिक्षण शिविर समापन के बाद वे भागलपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.