Move to Jagran APP

अलग-अलग घटनाओं में जमुई और खगडिय़ा में तीन किसानों को गोली मारी, दो की मौत

जमुई और खगडिय़ा में अपराध चरम हैं। दोनों जगह किसानों को गोली मारी गई। इस घटना में दो किसानों की मौत हो गई तथा तीसराजख्‍मी है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 04:19 PM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2019 05:06 PM (IST)
अलग-अलग घटनाओं में जमुई और खगडिय़ा में तीन किसानों को गोली मारी, दो की मौत
अलग-अलग घटनाओं में जमुई और खगडिय़ा में तीन किसानों को गोली मारी, दो की मौत

जमुई/खगडिय़ा [जेएनएन]। जमुई और खगडिय़ा ने अपराधियों ने अलग-अलग घटना को अंजाम देकर तीन किसानों को गोली मार दी। जमुई में हुई घटना में किसान की मौत हो गई। वहीं खगडिय़ा में किसान को गोली मारने पर एक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

loksabha election banner

जमुई के सिकंदरा थाना के खेंवसर गांव में बुधवार की सुबह एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के ही शंकर यादव के रूप में हुई है। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्‍जे के लिए पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन ने हत्‍या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। हत्‍या का आरोप चचरे भाई और उसके परिजन पर लगाया गया है। हत्‍या के दौरान बीच बचाव को गई मृतक की पत्‍नी को भी गंभीर चोट आई है।

बेलदौर-आलमनगर(मधेपुरा) के सीमावर्ती गांव पंचमबासा में दरवाजे पर सो रहे एक किसान की हत्या अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की रात कर दी। इसके बाद से इलाके में दहशत व्याप्त है। मृतक किसान का नाम उमेश ङ्क्षसह है, वे पंचमबासा के ही रहने वाले थे। सूचना पर आलमनगर एवं बेलदौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बेलदौर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि घटनास्थल आलमनगर थाना क्षेत्र में पड़ता है। इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेजा गया है।
पंचमबासा गांव निवासी उमेश सिंह हर रोज की तरह दरबाजे पर सो रहे थे। इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने किसान उमेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह जब परिजनों की नींद खुली, तो पता चला कि उमेश ङ्क्षसह की हत्या हो गई है। उमेश ङ्क्षसह के शरीर पर गोलियों के दो निशान हैं। एक छाती पर और एक माथे पर। इधर, बिहार सरकार के मंत्री नरेंद्र नारायण यादव बुधवार को पंचमबासा पहुंच पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
 

किसान पर यह दूसरा जानलेवा हमला है

गोगरी थाना क्षेत्र के बरैटा गांव में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने किसान मुरारी यादव को बुधवार को गोली मारकर घायल कर दिया। मुरारी यादव बरैटा के ही रहने वाले हैं। अपराधियों ने उन पर दो गोली चलाई, जिसमें एक उनके हाथ में लगी। घटना बाद परिजनों ने उन्हें रेफरल अस्पताल गोगरी में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

बुधवार दोपहर मुरारी यादव अपने घर के पास ही दुकान पर बैठे थे। जहां एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे और उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुन जैसे ही आसपास के लोग चौंकने हुए अपराधी भाग निकले। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल मुरारी यादव को अस्पताल पहुंचाया।

थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायल के बयान पर एफआइआर दर्ज किया गया है। जिसमें पल्लव यादव, प्रियांशु यादव, सिपाही यादव और सिकेंद्र को आरोपित किया गया है। गोली सिपाही यादव द्वारा चलाए जाने की बात कही गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी जारी है। मालूम हो कि मुरारी यादव पर यह दूसरा हमला है। इसके पूर्व भी गत वर्ष 14 सितंबर को अपराधियों ने मुरारी यादव पर गोलियां चलाई थी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। इस मामले में भी गांव के ही पल्लव यादव, प्रियांशु यादव, सिपाही यादव, बीपी यादव, लालू यादव सहित अन्य दो अज्ञात के विरुद्ध थाना में कांड संख्या 318\18 दर्ज है। घटना बाद से गांव में तनाव व दहशत कायम है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.