Move to Jagran APP

दो कोरोना मरीजों की मौत, 37 पॉजिटिव

भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती दो कोरोना मरीजों की मौत बुध

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 07:42 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 07:42 AM (IST)
दो कोरोना मरीजों की मौत, 37 पॉजिटिव
दो कोरोना मरीजों की मौत, 37 पॉजिटिव

भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती दो कोरोना मरीजों की मौत बुधवार को हो गई। इनमें एक बांका और दूसरा मरीज कटिहार का है। अबतक विभिन्न जिलों के भर्ती 95 मरीजों की मौत हो गई। इनमें भागलपुर जिला के 64 मरीज शामिल हैं।

loksabha election banner

अस्पताल प्रबंधक सुनील गुप्ता ने बताया कि कटिहार के 81 वर्षीय मरीज को मंगलवार को भर्ती किया गया थ। उसे मधुमेह और बीपी भी था। बांका के मरीज को सोमवार को भर्ती किया गया था। दोनों का ऑक्सीजन लेबल कम था।

बुधवार को जिले में 37 कोरोना के मरीज मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के नौ मरीज शामिल हैं। इनमें दो बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं। जिले में अबतक 8128 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7897 लोग स्वस्थ हो गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल में एंटीजन किट से 450 लोगों की जांच की गई। इनमें नौ लोग कोरोना के लक्षण मिले। खंजरपुर झौआ कोठी में तीन संक्रमित मिले। इनमें एक महिला और 11 वर्ष की बच्ची भी शामिल है। दो बैंक कर्मचारी घंटाघर के समीप रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.