Move to Jagran APP

आज दीपावली के साथ-साथ चाचा नेहरू की जयंती सेलिब्रेट कर रहे सिल्कसिटी वासी

आज दीपावली है। साथ ही आज ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती है। इनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस बार उनकी जयंती दीपावली के दिन है। शिक्षण संस्‍थान के बंद रहने से कोई विशेष आयोजन नहीं किया जा रहा है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 01:22 PM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 01:22 PM (IST)
आज दीपावली के साथ-साथ चाचा नेहरू की जयंती सेलिब्रेट कर रहे सिल्कसिटी वासी
इस बार दीपावली और चाचा नेहरू की जयंती मनाई जा रही है।

भागलपुर, जेएनएन। दीपों का पर्व का दिन आज खास है, हो भी क्यों नहीं आज दीपावली के साथ-साथ देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती भी है। दोनों मौकों को लोग एक साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। स्कूल बंद रहने की वजह से कोई कार्यक्रम नहीं हो रहा है। ऐसे में बच्चे घर पर ही नेहरू चाचा को याद कर रहे हैं। जयंती को किलकारी ग्रुप का कार्यक्रम दो दिन पहले ही हुआ था।

loksabha election banner

वहीं, कांग्रेस कैंप कार्यालय में देर शाम जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। दूसरी ओर दीपावली पर शनिवार को मां लक्ष्मी के पूजन के लिए शहर सज-धजकर तैयार हो गया है। शुक्रवार को बाजार में पूजन सामग्री और पटाखों की खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही। लोगों ने घरों को मां लक्ष्मी के स्वागत में सजा लिये हैं। शहर में हर जगह साफ-सफाई की गयी। घर-आंगन को दीयों व बिजली के झालरों से रोशन किया जाएगा। लक्ष्मी-गणेश की पूजा के साथ काली प्रतिमाओं की स्थापना भी होगी। रोशनी के इस पर्व के लिए प्रशासन, अस्पताल, नगर निगम, बिजली कंपनी और पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी है।

महादलित मुहल्ले में चला साफ-सफाई अभियान

खगडि़या। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती एवं दीपोत्सव के पावन अवसर पर दलित युवा संग्राम परिषद की ओर से सदर प्रखंड के नन्हकू मंडल टोला स्थित महादलित मुहल्ला में साफ, सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व आचार्य राकेश पासवान शास्त्री कर रहे थे। इस मौके पर राकेश पासवान शास्त्री ने नेहरू जी के जीवन वृतांत पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया। कहा-नेहरू जी महान स्वप्नदर्शी थे। शास्त्री ने स्वच्छता बनाए रखने का अनुरोध मुहल्ले वासियों से करते हुए कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज की परिकल्पना की जा सकती है। इसलिए हरेक व्यक्ति को अपने-अपने मुहल्ले में स्वच्छता के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। इस अवसर पर पुजारी पासवान, सरोज पासवान, रंजन कुमार घुंघरू, चंदेश्वरी महंथ, माधव पासवान आर्यन आदि  मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.