Move to Jagran APP

अवैध संबंध छिपाने के लिए भांजे को जिंदा दफनाया

घटनास्थल की पहचान छिपाने के लिए उसने खेत जोत डाला।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Oct 2018 11:37 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 11:37 PM (IST)
अवैध संबंध छिपाने के लिए भांजे को जिंदा दफनाया
अवैध संबंध छिपाने के लिए भांजे को जिंदा दफनाया

पूर्णिया(जेएनएन)। अपने अवैध संबंध को छिपाने के लिए एक मामा ने अपने भांजे को पीटकर अधमरा करने के बाद खेत में जिंदा दफना दिया। घटनास्थल की पहचान छिपाने के लिए उसने खेत जोत डाला। इतना ही नहीं, मृतक की मां और भाभी को भी बंधक बना लिया, ताकि किसी को घटना का पता नहीं चले।

loksabha election banner

यह हृदय विदारक वारदात मीरगंज थाना क्षेत्र की धमदाहा पूर्व पंचायत के बघवा ग्राम स्थित वार्ड नंबर 11 में दो अक्टूबर को हुई। पंचायत की मुखिया बिमली देवी के डीलर पति नागेश्वर ऋ षि ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपने भांजे विकास ऋषि को पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद ट्रैक्टर पर लादकर वह विकास को अपने केले के खेत में ले आया। यहां पांच फीट गहरा गढ्डा खोदकर उसने विकास को जिंदा ही दफना दिया। इसके बाद उसने रात में ही खेत जोत डाला। घटना के बाद नागेश्वर ऋ षि ने विकास की मां एवं उसकी भाभी को गाव में ही एक व्यक्ति के घर में बंधक बनाकर रख दिया। इधर, इस घटना की गुप्त सूचना मीरगंज थानाध्यक्ष मेनका रानी को मिली। इसके बाद पुलिस नागेश्वर के घर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही मुखिया बिमली देवी, नागेश्वर ऋ षि व विकास की पत्‍‌नी ¨रकी देवी घर से फरार हो गई। इसके बाद पुलिस ने दिनेश मंडल के घर पहुंचकर मृतक विकास की मा एवं भाभी को मुक्त कराया। विकास की भाभी पिंकी ने पुलिस को बताया कि नौ माह पूर्व विकास की शादी हुई थी। विकास की पत्‍‌नी के साथ नागेश्वर ऋषि का अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर विकास बराबर अपनी पत्‍‌नी को समझाता था। दो अक्टूबर की रात को भी बात बढ़ने पर विकास ने ¨रकी को झापड़ मार दिया। इसपर ¨रकी दौड़कर नागेश्वर को बुला लाई। नागेश्वर ऋषि अपने चार-पाच सहयोगियों के साथ पहुंचा और विकास को पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद उसने विकास को जिंदा ही दफना दिया। शुक्रवार रात से पुलिस विकास का शव खोज रही थी। शनिवार को पूर्णिया से डॉग स्क्वायड बुलाया गया। डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने शव बरामद किया। मामले में विकास की भाभी पिंकी के बयान पर नागेश्वर ऋषि और उसके सहयोगियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.