ज्ञान और कुशलता में समय पर बदलाव जरूरी
आनंदराम ढाढनिया सरस्वती विद्या मंदिर विद्या मंदिर तीन दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन शुक्रवार को प्राचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने किया।
भागलपुर। आनंदराम ढाढनिया सरस्वती विद्या मंदिर विद्या मंदिर तीन दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन शुक्रवार को प्राचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने किया। प्रथम सत्र में विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव दिलीप कुमार झा ने कहा कि शिक्षण कार्य में शिक्षकों को भावनात्मक होना जरूरी है।
शिक्षक ज्ञान और कुशलता को समय के साथ बदलाव करें। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. मंजूश्री सरदेश पाडेय ने कहा कि शिक्षक को माहौल तैयार करना जरूरी होता है।
दूसरा सत्र गणित विषय से जुड़ा था। इसका संचालन केंद्रीय विद्यालय पटना के एन के मालवीय और मनोज मिश्रा ने किया। जिसमें गणित में अभ्यास, बेसिक जानकारी, कमजोर बच्चों को ध्यान में रखते हुए पाठ योजना ,प्रश्न पत्र का लेवल और एनसीईआरटी के पैटर्न पर चर्चा हुई। अध्यक्षता विद्या भारती के राष्ट्रीय सह मंत्री डॉ. कमल किशोर सिन्हा और संचालन डॉ. धीरेन्द्र झा ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव गोपेश कुमार घोष ने ज्ञापन सौंपा, कार्यक्रम में संगठन मंत्री ख्यालीराम, विभाग प्रमुख बजरंगी प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, रविशकर पाडेय थे।