Move to Jagran APP

जालंधर से बिहार नहीं आ पा रहे तीन शव, मां की गुहार- मेरे जिगर के टुकड़ों को अंतिम बार दिखा दो

जालंधर में हुए हादसे में 28 वर्षीय राजा राय पांच वर्षीय नैतिक और दो वर्षीय अंकित की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद बिहार के भागलपुर के पिपरा गांव में मातम पसरा हुआ है। गरीबी के चलते तीनों के शव वापस नहीं आ पा रहे।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 01:48 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 01:48 PM (IST)
जालंधर से बिहार नहीं आ पा रहे तीन शव, मां की गुहार- मेरे जिगर के टुकड़ों को अंतिम बार दिखा दो
जालंधर से पिपरा गांव शव लाने के लिए एंबुलेंस वाले मांग रहे हैं 55 हजार रुपये।

संवाद सूत्र, गोराडीह (भागलपुर) : माछीपुर अगरपुर पंचायत स्थित पिपरा गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी विनोद राय के तीन स्वजनों के शुक्रवार को जालंघर में जिंदा जल जाने की खबर मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतक राजा राय की 26 वर्षीय पत्नी प्रिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जालंधर के किसी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। राजा के पिता विनोद राय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह राजा के पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि आपके स्वजन गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलस गए हैं। दो की मौत हो गई है, दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

loksabha election banner

दुर्घटना से एक दिन पूर्व पुत्र और पोते से हुई थी बात

गमगीन विनोद राय ने बताया कि घटना से एक दिन पूर्व राजा से बात हुई थी। मैंने कहा था कि वहां से चले आओ। यहीं मजदूरी करना और परिवार के बीच में रहना। मां गंगिया देवी अपने पुत्र और पोतों की मौत की खबर सुन बार-बार गस्त खाकर गिर रही हैं। उन्हें अपने जिगर के टुकड़ों को अंतिम बार देखने की इच्छा है। चार बेटियों के बाद इकलौता पुत्र राजा राय था। गंगिया देवी ने बताया कि जालंधर से पिपरा गांव आने में एंबुलेंस वाले 55000 रुपये किराया मांग रहे हैं। घर में इतने पैसे नहीं हैं। एक झोपड़ी है, उसे गिरवी रखकर एंबुलेंस का किराया दूंगी। मेरी अंतिम इच्छा है बेटे और पोते के शव को देखने की।

यह भी पढ़ें: बिहार: पत्नी की खोज के लिए घोषित किया था 10 हजार का इनाम, नहीं मिली तो कर दी सास की निर्मम हत्या

  • -मां की इच्छा कि वह अपने जिगर के टुकड़ों के अंतिम दर्शन करे, पर गरीबी बन रही बाधा
  • - मां गंगिया देवी बोलीं-एक झोपड़ी है, उसे गिरवी रखकर करूंगी एंबुलेंस के भाड़े का इंतजाम
  • - जालंघर में भागलपुर के पिपरा गांव के एक ही परिवार के तीन लोग जल गए हैं जिंदा, गांव में छाया मातम

एक वर्ष पूर्व राजा अपनी पत्नी और पुत्रों के साथ गया था जालंधर

पिता ने बताया कि एक वर्ष पूर्व राजा अपनी पत्नी और दोनों पुत्रों के साथ जालंघर मजदूरी करने गया था। वहां एक पीतल गलाने वाली कंपनी में मजदूरी करता था। घटना के दिन शुक्रवार की सुबह गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण तीली जलाते ही आग लग गई। इसमें झुलसने से राजा राय और नैतिक की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाने के क्रम में अंकित ने भी दम तोड़ दिया। राजा के पिता विनोद राय रद्दी कागज चुनकर पिपरा गांव में अपना जीवन यापन करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.