Move to Jagran APP

बांका में महिला को ससुराल वालों ने जहर खिलाकर मार डाला, 15 दिन पहले पति की भी हुई थी हत्या

बांका के धौरेया गांव में एक महिला की हत्या ससुराल वालों ने उसके पैसे के लोभ में कर दी है। एक माह पूर्व मृतका के पति ट्रक चालक बीमा का 15 लाख पत्नी को मिलना था उसी पैसे के लोभ में महिला की हत्या कर दी गई है।

By Amrendra TiwariEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 01:31 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 01:31 PM (IST)
बांका में महिला को ससुराल वालों ने जहर खिलाकर मार डाला, 15 दिन पहले पति की भी हुई थी हत्या
बांका के धोरैया में महिला की हत्‍या

बांका, जेएनएन। एक बार फिर से ससुराल वालों के दमन का शिकार एक महिला को होना पड़ा। ससुराल वालों ने महिला की हत्या जहर खिलाकर कर दी। शनिवार की देर रात धोरैया थाना के शासन गांव में यह घटना घटी। मृतका ललिता देवी (29 वर्ष) की हत्या ससुराल वालों ने जहर खिलाकर कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतका के पति स्व. मन्नू कुमार की बीते एक माह पूर्व भलजोर बार्डर पर गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मृतका पति ट्रक चालक था।व़ह ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था उनके हत्‍या के बाद पत्‍नी को बीमा की राशि मिलने वाली थी जिस पर उसके ससुराल वालों की बुरी नजर लगी हुई थी

loksabha election banner

वहीं शनिवार की देर रात हत्या के बाद मृतका के भाई गिरिडीह चतरो निवासी गोपाल दुश्वबंधी ने ससुराल पक्ष के आधे दर्जन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। गोपाल ने बताया कि बीते एक माह पहले उनके बहनोई की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से ही बहन पर ससुराल वालों ने अत्याचार करना शुरू कर दिया। पति के बाहर रहने पर भी हमेशा सास, ससुर व भैसुर मारपीट करता था।

गोपाल ने बताया कि बहनोई की हत्या के बाद इंश्योरेंस के पंद्रह लाख मिलने वाले थे। जो उनकी बहन को मिलना था। उसी पंद्रह लाख के लालच में सभी ने उसकी बहन को जहर खिलाकर मार दिया। इधर सलिता को तीन बच्चे भी है। गोपाल ने बताया कि सलिता को मारने में मीना देवी, संतोष प्रसाद राय, छोटू राय, श्रवण राय, मुकेश राय, झूलन देवी, नंदनी देवी, संगीता कुमारी, संजीत शर्मा शामिल है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष महेश्वर राय घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सक गोपाल शरण ने किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद कार्रवाई की जायेगी। मृतका के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.