Move to Jagran APP

तकनीक के साथ सामूहिक खेती से आत्मा बदल रहा यहां के किसानों का भाग्य

समीक्षा भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर आत्मा ने समय सीमा के अंदर नियोजित तरीके से सभी योजनाओं को धरातल पर उतारा। साथ ही किसानों को खेती में तकनीक के जयादा से ज्यादा उपयोग के लिए भी प्रेरित किया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 09:20 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 09:20 PM (IST)
तकनीक के साथ सामूहिक खेती से आत्मा बदल रहा यहां के किसानों का भाग्य
आत्मा के उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह को सम्मानित करते जिलाधिकारी, साथ में डीएओ केके झा।

भागलपुर, जेएनएन। तकनीक के साथ सामूहिक खेती से भागलपुर के किसानों का भाग्य बदल रहा है। इसके पीछे कृषि प्रौद्यौगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) का बहुत बड़ा योगदान है। ये बातें जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कही। वे सोमवार की शाम समीक्षा भवन में आत्मा भागलपुर को सूबे में सर्वश्रष्ठ आत्मा का पुरस्कार मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर आत्मा ने समय सीमा के अंदर नियोजित तरीके से सभी योजनाओं को धरातल पर उतारा। साथ ही किसानों को खेती में तकनीक के जयादा से ज्यादा उपयोग के लिए भी प्रेरित किया। वहीं, जिला कृषि पदाधिकारी केके झा ने आत्मा के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यहां के किसानों को विभाग की ओर से हर संभव मदद की जाती है। इस बार किसानों के घर-घर तक धान का बीज पहुंचाया गया।

जैविक खेती की अपार संभावना

आत्मा के उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि यहां पर जैविक खेती की अपार संभावना है। इसके लिए पिछले कई वर्षों से किसानों को जागरूक किया जा रहा था। लेकिन अब इसका रंग दिखने लगा है। आज लगभग हर प्रखंड में कई ऐसे किसान हैं जो जैविक खेती करने को लेकर उत्सुक हैं। पीरपैंती सहित अन्य कई अन्य इलाके में बड़े पैमाने पर इसकी शुरुआत भी हो गई है। उन्होंने कहा कि समूह बनाकर किसानों को खेती के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए कृषक हितकारी समूह (एफआइजी) का भी लगभग हर ब्लॉक में गठन किया गया है।

इन लोगों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी केके झा, आत्मा के उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह, फेसिलिटेटर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आशीष कुमार, परमेश्वर कुमार सिंह, कुमार गौतम, सहायक तकनीकी प्रबंधक राघवेंद्र कुमार पिंटू, आकांक्षा, शाहीना परवीन, लेखापाल बंधन कुमार, दीपक कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने इस कहा कि पूरी टीम बधाई का पात्र है। इन सभी के मेहनत के कारण भागलपुर आत्मा को यह पुरस्कार मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.