Move to Jagran APP

मधेपुरा: डेढ़ दशक बाद भी अस्‍पताल का सपना नहीं हो सका पूरा, निर्माण स्‍थल पर उग आए पेड़-पौधे

मधेपुरा में डेढ़ दशक बाद भी अस्‍पताल का काम पूरा नहीं हो सका है। रतवारा पंचायत अन्तर्गत मुरौत छतौना बासा भवानीपुर बासा अटगामा के लोग आज भी स्वास्थ्य सुविधा के लिए तरस रहे हैं। जिस स्‍थल पर भवन का निर्माण...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 10:24 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 10:24 AM (IST)
मधेपुरा: डेढ़ दशक बाद भी अस्‍पताल का सपना नहीं हो सका पूरा, निर्माण स्‍थल पर उग आए पेड़-पौधे
मधेपुरा में डेढ़ दशक बाद भी अस्‍पताल का काम पूरा नहीं हो सका है।

जागरण संवाददाता, मधेपुरा।  हर ओर कोरोना का शोर है। ऐसे में रतवारा पंचायत अन्तर्गत मुरौत, छतौना बासा, भवानीपुर बासा, अटगामा के लोग आज भी स्वास्थ्य सुविधा के लिए तरस रहे हैं। यहां लगभग छह हजार की आबादी इलाज के लिए 15 किलोमीटर दूर आलमनगर जाते हैं। जबकि वर्ष 2005-06 में मुरौत में उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर शिलान्यास किया गया था। कार्य शुरू भी हुआ।

loksabha election banner

लेकिन कुर्सी तक निर्माण के बाद बंद हो गया। 16 साल बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। स्थल पर बड़े-बड़े पेड़ उग आए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जबकि हर साल बाढ़ से गांव टापू बन जाता है। ऐसे समय में लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। ग्रामीण विश्वनाथ शर्मा, वशिष्ठ मिस्त्री, कार सिंह,अभिषेक कुमार, ननकू सिंह, खुशो मिस्त्री ने बताया के उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों अवगत कराया गया। लेकिन काेई फायदा नहीं हुआ।

फलाफल हमलोगों को 15 किलोमीटर दूर जाकर इलाज कराना पड़ता है। मुखिया पूनम देवी ने बताया कि यहां के लोगों को उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं बनने से काफी परेशानी हो रही है। पदाधिकारी से मिलकर हम लोग स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग को रखा जाएगा।

प्रखंड के रतवारा पंचायत क्षेत्र मुरौत छतौना बासा, भवानीपुर बासा, अटगामा सहित अन्य गांवों के करीब छह हजार की आबादी आज भी अपनी बेबसी पर रोने को विवश है। बाढ़ के समय सभी गांव टापू बन जाता है। जिस वजह से इस क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में छह हजार की आबादी को काफी दिक्कत होती है। बीमार होने पर अस्पताल जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने प्रखंड प्रमुख को स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर एक आवेदन भी दिया गया है।

उपप्रमुख अवधेश मंडल की अध्यक्षता में पंचायत समितियों का एक दल और अर्धनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर जायजा लिया गया है। ग्रामीणों का कहना सही है। उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण प्रारंभ हुआ। लेकिन कुर्सी तक निर्माण होने के बाद कार्य बंद हो गया है। आगामी पंचायत समिति के बैठक में प्रखंड में इस बात को रखा जाएगा।

बचनी देवी, प्रखंड प्रमुख, आलमनगर। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.