Move to Jagran APP

बांका के कटोरिया जंगल में मिला जमुई के कुख्‍यात अपराधी का शव, पत्‍नी को मुखिया बनाना चाह रहा था अपराधी

जमुई का कुख्‍यात अपराधी का शव कटोरिया में मिला। वह 16 साल से अपराध की दुनिया में दहशत फैला रहा है। अपराधी दीपक तांती लगातार जेल जाता था। जेल से निकलने के बाद वह पत्‍नी को मुखिया बनाने में जुटा था।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 06:00 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 06:00 PM (IST)
बांका के कटोरिया जंगल में मिला जमुई के कुख्‍यात अपराधी का शव, पत्‍नी को मुखिया बनाना चाह रहा था अपराधी
अपराधी दीपक तांती पर बांका के अलग-अलग थाने में 20 केस है दर्ज। विलाप करती उनकी पत्‍नी व अन्‍य।

जागरण टीम, कटोरिया (बांका)। कटोरिया थाना क्षेत्र के बेहंगा गांव पास स्थित पहाड़ी नदी से 12 जुलाई को बरामद अज्ञात शव की शिनाख्त सोमवार को हो गई। बरामद शव जमुई जिले के कुख्यात अपराधी लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पिडरोन गांव निवासी दीपक तांती का निकला है। शव की पहचान मृतक की पत्नी सहित अन्य स्वजनों द्वारा की गई है। घटना गैंगवार में होने की बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। दीपक पर

loksabha election banner

डकैती व लूट के चार-चार, दो हत्या, मारपीट के तीन , अपहरण का पांच और आम्र्स एक्ट के चार केस न्यायालय में लंबित है। कुछ में दीपक को जमानत भी मिली थी।

मृतक नौ जुलाई से लापता थे। मृतक स्वजनों ने बताया कि लापता होने के बाद से ही उसका खोजबीन की जा रही थी। लेकिन कोई पता नहीं चल रहा था। इसी क्रम में कटोरिया थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस सूत्रों के अनुसार

मृतक का इतिहास आपराधिक रहा है। जिसका साम्राज्य जमुई से लेकर मुंगेर जिले तक फैला हुआ था। इलाके में उसका जबरदस्त खौफ लोगों के बीच कायम था। मृतक का खुद का एक गिरोह था। जिसका सरगना वह स्वयं था। उसके खिलाफ लक्ष्मीपुर थाने में 16, जमुई में एक, झाझा में दो और मुंगेर जिले के हवेली खडग़पुर थाना में एक मामला दर्ज है। बताया जाता है कि मृतक लंबे समय से जमुई जेल में बंद था। करीब एक साल पहले वह जेल से जमानत पर बाहर निकला था। जेल से निकलने बाद अपराध की दुनियां को तौबा करने के पक्ष में उतर गया था। जो उसके गिरोह को रास नहीं आने लगा। अपनी पत्नी को पंचायत चुनाव में मुखिया पद से लड़ाने की कमर कस ली थी। इसके लिए तैयारी जोरों पर थी। जनता से संपर्क अभियान भी शुरू कर दिया था। मृतक को एक पुत्र व दो पुत्री हैं। पुत्री प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। बताया जाता है कि उसके गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद उत्पन्न हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि दीपक के साथियों ने ही उसे रास्ते से हटाने के लिए मौत के घाट उतार दिया।

इस संदर्भ में एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस जुमई जिले की पुलिस से संपर्क स्थापित कर उसके आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.