Tetia Bamber, Munger Panchayat Chunav Result: एक को छोड़ सभी पुराने चेहरे आउट, जिप सदस्य को भी नहीं छोड़ा
Tetia Bamber Munger Panchayat Chunav Result मुंगेर के टेटिया बंबर प्रखंड में नए लोगों ने इंट्री ली है। सभी पुराने चेहरे बाहर कर दिए गए हैं। टेटिया बंबर प्रखंड के सभी पंचायत चुनाव परिणाम में बड़ा बदलाव हुुआ है।
जागरण संवाददाता, मुंगेर। Tetia Bamber, Munger Panchayat Election Result: टेटिया बंबर प्रखंड के सभी पंचायत चुनाव परिणाम में बड़ा बदलाव हुआ। यहां की जनता ने एक पुराने मुखिया पर भरोसा जताया है। छह नए मुखिया और जिला परिषद सदस्य पद पर नए चेहरों को चुना है। इस बार पंचायत चुनाव में छह मौजूदा मुखिया चुनाव हार गए हैं। रिजल्ट ने परिपक्व हो रहे पंचायती राज व्यवस्था पर मुहर लगाई है। मतदाताओं ने स्वाद बदला और तत्कालीन मुखिया जी की कुर्सी से बेदखल कर दिया।
पुराने उसी मुखिया को मौका मिला जिसने अपनी छवि बचाकर रखी और जनता का विश्वास जीता। नए मुखिया में भी जिम्मेदार और साफ सुथरे चेहरे को मौका मिला है। शुक्रवार को मुंगेर के डायट केंद्र में हुई गिनती में केवल मौजूदा एक भी मुखिया अपनी कुर्सी बचाने में सफल नहीं हो सके है। बनगामा पंचायत से निरंजन मंडल को मुखिया बनाया है, इसी तरह टेटिया पंचायत से शारदा देवी को मुखिया का ताज पहनाया है। धौरी पंचायत के मुखिया अब धर्मेंद्र कुमार होंगे, इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पवन प्रेस का करारी शिकस्त दी है। केशौली पंचायत के मुखिया नित्यानंद को हार की मुंह खानी पड़ी। मुरारी मुकुंद ने इन्हें 119 मतों से पराजित कर दिया।
बनाहरा पचायत की कमान फिर आधी आबादी के हाथ में है, यहां से शीला देवी ने मीनू देवी को हराकर मुखिया की कुर्सी कब्जा जमाया। एक मात्र जिला परिषद का सीट भी बदल गया। यहां की जनता ने ओम प्रकाश यादव जिला परिषद सदस्य चुना है, इन्होंने गौतम गोविंद को 4160 वोट के अंतर से करारी शिकस्त दी। नोनाजी पंचायत से सुरेश यादव पर जनता ने भरोसा जताया है, अभी यह पैक्स के अध्यक्ष भी हैं। दूसरे चरण के चुनाव में टेटिया बंबर प्रखंड के सात पंचायत की मतगणना का परिणाम आ गया।
धांधली का लगाया आरोप
पराजित प्रत्याशी में मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है। इन प्रत्याशियों ने फिर से मतगणना करने की मांग की है। कहा कि कुछ तो गड़बड़ हुआ है। नहीं तो इस तरह के परिणाम नहीं आते। वहीं, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि मतदान और मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष हुआ है।
यह भी पढ़ें: HIGHLIGHTS Bihar Mukhiya Result 2021: नवादा में नीतीश कुमार ने जीता जिला परिषद चुनाव; चौकिए नहीं, ये दूसरे हैं