Move to Jagran APP

हड़ताल का 30वां दिन : नियोजित शिक्षकों का प्रदर्शन जारी.... अब भूख हड़ताल को बनाया अपना शस्त्र Bhagalpur News

अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर नियोजित शिक्षक 30वें दिन भी हड़ताल पर रहे। अब तक धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षक भूख हडताल पर उतर आए हैं। शिक्षकों ने शिक्षण कार्य भी ठप कर दिया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2020 12:44 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2020 12:44 PM (IST)
हड़ताल का 30वां दिन : नियोजित शिक्षकों का प्रदर्शन जारी.... अब भूख हड़ताल को बनाया अपना शस्त्र Bhagalpur News
हड़ताल का 30वां दिन : नियोजित शिक्षकों का प्रदर्शन जारी.... अब भूख हड़ताल को बनाया अपना शस्त्र Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भागलपुर के बैनर तले जिला और प्रखंडों में हड़ताली शिक्षकों की भूख हड़ताल शुरू हुई। शिक्षकों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। संघ कार्यालय में राज्य शिक्षक परिषद के सदस्य नीरज राय और सदर अनुमंडल सचिव डॉ. रवि शंकर के नेतृत्व में शिक्षक भूख हड़ताल पर रहे। अनुमंडल सचिव ने कहा कि सरकार को शिक्षकों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। पूरा विश्व कोरोना से परेशान हैं, वहीं, शिक्षक अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब तक समान काम का समान वेतनमान लागू नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा।

loksabha election banner

जिले के नवगछिया अनुमंडल, कहलगांव, शाहकुंड, सुल्तानगंज प्रखंडों में भी भूख हड़ताल पर शिक्षक रहे। हर दिन प्रखंड मुख्यालय और संघ कार्यालय में भूख हड़ताल पर रहेंगे। इस मौके पर प्रमंडलीय सचिव अशोक कुमार यादव, जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण झा, अनुमंडल अध्यक्ष नवगछिया मनोज यादव, डॉ. रंजीत, अजय सिंह, नीरज झा, इरफान अलम, कुमुद गुप्ता, शालिनी प्रिया, नीतू कुमारी सहित कई शिक्षक थे।

शिक्षकों ने लोगों को किया जागरूक

अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर नियोजित शिक्षक 30वें दिन भी हड़ताल पर रहे। शिक्षकों ने बिहपुर की बिहपुर-जमालपुर पंचायत में लोगों के बीच कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया। इसका नेतृत्व बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के जिला संयोजक सदस्य श्यामनंदन ङ्क्षसह ने किया। शिक्षकों ने लोगों को बताया कि खांसी, बुखार, बदन दर्द एवं सर्दी होने पर तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें। स्वच्छता अपनाएं और अफवाहों से बचें। साबुन से हाथ साफ करें। लोगों से हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करें। जागरुकता अभियान में अंचल सचिव त्रिपुरारी चौधरी, संजय मंडल, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार ङ्क्षचटू, मु.फुरकान आलम, संजय पासवान, राजेश कुमार रंजन, विनय कुमार मिश्र आदि शामिल थे।

कहलगांव के हड़ताली शिक्षकों ने भी अनादिपुर, श्यामपुर, बैजुटोला, नयाटोला आदि गांवों में कोरोना वायरस को लेकर सर्तकता जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में जिला समन्वय समिति सदस्य राणा झा, असरफ मक्की, विवेकानंद ङ्क्षसह, शेख इरफान आदि शामिल हुए। बच्चों के हाथ साबुन से धुलवाए गए। डिटोल साबुन का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर मुखिया सुनिल पासवान के अलावा शिक्षक दिलीप कुमार ङ्क्षसह, धनंजय कुमार, दीपक ङ्क्षसह, नंदनी कुमारी, बिहारी यादव, दीपनरायण यादव, राकेश पाण्डेय, कुंदन कुमार, ब्रजकिशोर झा आदि शिक्षक मौजूद थे।

शाहकुंड के बेल्थु गांव में हड़ताली शिक्षकों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में बेल्थु पंचायत के मुखिया नवीन चंद्र सिंह तथा सरपंच विजय कुमार यादव ने सहयोग किया। मकंदपुर गांव में भी अभियान चलाया गया। मकंदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक कुमार यादव ने सहयोग किया। जागरुकता अभियान में शिक्षक अमरेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, दिवाकर दिनकर, संजीव कुमार, पामिता कुमारी, संध्या कुमारी, नंदनी कुमारी, जय किशोर सहित दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.