Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

राष्ट्रीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 130वें स्थापना दिवस पर शनिवार को नगर विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 01:54 AM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 06:13 AM (IST)
कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

भागलपुर। राष्ट्रीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 130वें स्थापना दिवस पर शनिवार को नगर विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के झंडोत्तोलन से किया गया। इसके बाद त्रिमूर्ति चौक तक 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' मार्च निकाला गया। त्रिमूर्ति चौक पर महात्मा गाधी, इंदिरा गाधी और राजीव गाधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

loksabha election banner

जिला काग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. अभय आनंद ने कहा कि एनडीए की सरकार ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। देश की अखंडता खतरे में है। इसके लिए लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। इस दौरान जिला महिला काग्रेस की अध्यक्ष कोमल सृष्टि, नगर महिला काग्रेस अध्यक्ष पूजा साह, महानगर काग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, नगर अध्यक्ष सोइन अंसारी, सुनंदा रक्षित, मिंटू कुरेशी, ओम प्रकाश उपाध्याय, रवीन्द्रनाथ यादव, अभिषेक चौबे, पूनम मिश्रा, उषा रानी, सौरभ पारीक, विवेक जैन, रणवीर शर्मा, रोशन कुमार साह, अभिमन्यु यादव, संगीता श्रीवास्तव, सैयद रियाज अहमद, बेबी नाज, बंटी कुमार दास, जाबिर अंसारी, सहेली देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.