Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: 13 मई 2020 को अंतिम बार अपने ननिहाल खगडिय़ा आए थे सुशांत सिंह राजपूत
Sushant Singh Rajput Birth Anniversary दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जयंती 21 जनवरी को है। वर्ष 1986 में उनका जन्म हुआ था। 14 जून 2020 को वे अपने बांदा स्थित आवास पर संदेहास्पद स्थिति में मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत के सभी मामा सहरसा रहते हैं।
संवाद सूत्र, चौथम (खगडिय़ा)। Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: एक चमचमाता सितारा का अंत 14 जून 2020 को हो गया। हम बात कर रहे हैं स्मृति शेष वालीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। मालूम हो कि अभिनेता सुशांत सिंंह राजपूत का ननिहाल खगडिय़ा जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत बौरने स्थान ग्राम है। यह गांव बागमती नदी किनारे बसा हुआ है।
सुशांत सिंंह राजपूत ने इंजीनियरिंंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2013 में आई फिल्म काय पोछे से की। इसके बाद 2016 की फिल्म एमएस धोनी द अनटाल्ड स्टोरी में उन्होंने महेंद्र सिंंह धोनी की मुख्य भूमिका निभाई। जिसके लिए उन्हें सराहा गया। अभिनय के अलावा शिक्षा क्षेत्र में भी सक्रिय थे। वे अंतिम बार 13 मई 2020 को अपने ननिहाल बौरने स्थान मुंडन संस्कार में भाग लेते आए थे। उन्होंने स्वजनों के संग नाव से बागमती नदी पार की और ननिहाल पहुंचे। उस समय उनकी एक झलक पाने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। सेल्फी को लेकर तांता लग गया था। आज भी लोग उनको याद करते हैं। लोग पुरानी तस्वीर को साझा कर रहे हैं।
लेकिन 14 जून 2020 को सुशांत सिंंह राजपूत का शरीर पंखे से लटका हुआ मिला। वे मुंबई में संदेहास्पद स्थिति में मृत पाए गए थे। जिसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा की जा रही है। उनकी मौत की सूचना जैसे ही बौरने स्थान पहुंची, तो बागमती की कलकल-छलछल धारा उदासी का नगमा गाने लगी थी। मालूम हो कि उनके पांच मामा बिरेंद्र प्रसाद सिंह, हरेंद्र प्रसाद सिंह, शिवेंद्र प्रसाद सिंह, राघवेंद्र प्रसाद सिंह व भूपेंद्र सिंह हैं और सभी सहरसा रहते हैं। उनके निधन से सभी दुखी है। लोगों ने कहा कि उनकी हत्या हुई है। इसकी जांच होनी चाहिए।