सुपौल: शहरी क्षेत्र के मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन, 10 जून तक आप कर सकते हैं दावा-आपत्ति
सुपौल में शहरी क्षेत्र के मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन हो गया है। इसमें नगर रिषद सुपौल समेत नगर पंचायत वीरपुर निर्मली तथा नवगठित नगर परिषद त्रिवेणीगंज नगर पंचायत पिपरा तथा सिमराही की मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया है।
जागरण संवाददाता, सुपौल। चुनाव को लेकर शनिवार को नगर रिषद सुपौल समेत नगर पंचायत वीरपुर, निर्मली तथा नवगठित नगर परिषद त्रिवेणीगंज, नगर पंचायत पिपरा तथा सिमराही की मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन शनिवार को कर दिया गया। मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन बाद मतदाता से सूची पर दावा आपत्ति लेना भी शुरू हो गया है।
मतदाता 28 मई से 10 जून तक दावा आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आयोग के निर्देशानुसार पूर्व में ही निबंधन पदाधिकारी व रिवाइजिंग पदाधिकारी की सूची भी जारी कर दी है। संबंधित नगर निकाय के मतदाता निबंधन पदाधिकारी या रिवाइजिंग पदाधिकारी के पास प्रारूप प्रकाशन के 14 दिन के अंदर दावा आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। मतदाताओं द्वारा प्राप्त दावा आपत्ति का निष्पादन 4 जून से 16 जून तक किया जाएगा। तत्पश्चात 23 जून को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
नगर निकाय के लिए तैयार होने वाले मतदाता सूची को लेकर आयोग ने जो निर्देश जारी किए थे उनके मुताबिक वार्ड वार मतदाता सूची सार्वजनिक जगहों पर प्रकाशित करने के साथ-साथ आयोग के वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया। मतदाता सूची के प्रकाशन के 14 दिन तक दावा आपत्ति दिया जा सकता है।
वार्डवार निबंधन पदाधिकारी की सूची
सुपौल
निबंधन पदाधिकारी मनीष कुमार अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल
- रिवाइजिंग पदाधिकारी वार्ड एक से 14 तक के लिए
राहुल राज प्रखंड विकास पदाधिकारी सुपौल
-वार्ड 15 से 28 तक के लिए
आशुतोष कुमार सांख्यिकी पदाधिकारी सुपौल
पिपरा कुल वार्ड 11
निबंधन पदाधिकारी मनीष कुमार अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल
-रिवाइजिंग पदाधिकारी वार्ड 1 से 6 तक के लिए
लवली कुमारी
प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपरा
-वार्ड 7 से 11 तक के लिए
रितेश रंजन
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी पिपरा
नगर पंचायत निर्मली कुल वार्ड 12
निबंधन पदाधिकारी संजय कुमार
अनुमंडल पदाधिकारी निर्मली
-रिवाइजिंग पदाधिकारी वार्ड 1 से 6 तक के लिए
मो. जफरुद्दीन प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्मली
-वार्ड 7 से 12 तक के लिए
मधुसूदन प्रसाद सिंह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मली
नगर परिषद त्रिवेणीगंज कुल वार्ड 27
निबंधन पदाधिकारी शेख जियाउल हसन अनुमंडल पदाधिकारी त्रिवेणीगंज
-रिवाइजिंग पदाधिकारी वार्ड एक से 14 तक के लिए
रूपेश कुमार राय पंचायती राज पदाधिकारी त्रिवेणीगंज
-15 से 27 वार्ड तक के लिए
अभिषेक नंद
नगर पंचायत वीरपुर कुल 17
- निबंधन पदाधिकारी कुमार सत्येंद्र यादव अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर
-रिवाइजिंग पदाधिकारी सभी वार्ड के लिए मनीष भारद्वाज
प्रखंड विकास पदाधिकारी बसंतपुर
नगर पंचायत सिमराही
कुल वार्ड 17
निबंधन पदाधिकारी कुमार सत्येंद्र यादव अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर
-रिवाइजिंग पदाधिकारी सभी वार्ड के लिए विनीत कुमार सिन्हा प्रखंड विकास पदाधिकारी राघोपुर ।