जदयू अब इस तरह करेगा सामाजिक दायित्व का निर्वहन
जदयू अब समाज के हर तबके को ध्यान में रखते हुए काम करने के लिए योजना बना रही है। जदयू ने कई सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया है। पार्टी की इस मुहिम को सफल बनाने के लिए जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ संकल्पित है।
जागरण संवाददाता, सुपौल। जनता दल (यूनाइटेड) समाज के हर तबके को ध्यान में रखते हुए काम करती है, ये दल सिर्फ राजनैतिक दल नहीं है बल्कि इसने कई सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया है और पार्टी की इस मुहिम को सफल बनाने के लिए जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ (टीम सेनानी) संकल्पित है। यह टीम आमजन के सामाजिक सवालों पर प्रहरी की भूमिका निभाने को तैयार खड़ी है। ये बातें जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ (टीम सेनानी) के प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र नीरज ने सुपौल के कर्णपुर स्थित धत्ता टोला में प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित संकल्प सभा-सह-महिला सदस्यता अभियान के दौरान कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कलानंद झा संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव केशव झा ने किया। इस अवसर पर संचालन करते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा कि महिलाएं नीतीश कुमार एवं आरसीपी सिंह के कुशल मार्गदर्शन से प्रभावित होकर दल की सदस्यता ग्रहण कर रहीं हैं। विदित हो कि जदयू टीम सेनानी द्वारा बिहार मे बहना जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर सदस्य बनी महिलाओं ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया।
संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने जो कुछ किया है वह एक मिसाल है। यही कारण है कि आज महिलाएं उनके नेतृत्व में आगे आ रही हैं। समारोह मे सेनानी अनुजा मिश्रा, केसी ठाकुर, जुली सिंह, अमरनाथ वाजपेयी, रोहित कुमार, प्रियंका कुमारी, पूनम देवी आदि उपस्थित थे।
जदयू समाज के हर तपके को जोड़ेगा
जदयू अब हर तपके के लोगों को जोड़ने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए कार्यकर्ता लगे हुए हैं। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकारी की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। येाजनाओं का लाभ सभी को मिले, इसकी चिंता कार्यकर्ता करते हैं। स्थानीय स्तर पर एक टीम कर लोगों को सहयोग किया जा रहा है।