Supaul coronavirus news update : कोरोना के मिले 16 नये मामले, 195 पर लुढक कर आया एक्टिव केस, अब भी बरतें सावधानी
Supaul coronavirus news update कोरोना के नये मामले भी अब कम होने लगे हैं। तीसरी लहर से लोगों को राहत है। शुक्रवार को सुपौल जिले में 16 नये मामले सामने आये हैं। कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है।
जागरण संवाददाता, सुपौल। कोरोना के नये मामले भी अब लुढकने लगे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तीसरी लहर अब कम होता जा रहा है। शुक्रवार को सुपौल जिले में 16 नये मामले सामने आये हैं। ये मामले 03 हजार 532 सैंपलों की जांच के बाद सामने आये हैं। इस बीच 28 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इस सब के बावजूद आम लोगों को कोरोना से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करते रहना होगा। वैसे इस बार लोगों में अधिक लापरवाही देखने को मिली है। अधिकतर लोग मास्क से दूरी बनाए हुए हैं। इधर मास्क को लेकर कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं जागरूकता के मद्देनजर विभाग द्वारा जागरूकता रथ भी गांव-गांव में चला रही है। इस सब के बावजूद लोग जागरूक होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच कहीं शारीरिक दूरी भी नहीं देखी जा रही है और न कोई शारीरिक दूरी के नियम का पालन करवाने वाला ही दिख रहा है।
195 पर आया एक्टिव केस
सुपौल जिले में अब हर दिन एक्टिव केस का ग्राफ नीचे गिरते जा रहा है। स्थिति यह है कि अब यह दो सौ के नीचे आ गया है। फिलहाल एक्टिव केस 195 है। ये एक्टिव केस बसंतपुर प्रखंड में 10, छातापुर प्रखंड में 16, किसनपुर प्रखंड में 10, मरौना प्रखंड में 14, निर्मली प्रखंड में 13, पिपरा प्रखंड में 20, प्रतापगंज प्रखंड में 17, राघोपुर प्रखंड में 16, सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड में 13, सुपौल प्रखंड 47 एवं त्रिवेणीगंज प्रखंड में 17 की संख्या में है। 02 एक्टिव केस दूसरे जिले के हैं।
17588 हुए अब तक पाजिटिव
कोरोना की पहली लहर से अब तक 15 लाख 66 हजार 151 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 17 हजार 588 पाजिटिव पाए गए। वहीं अबतक 17 हजार 319 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। वहीं 01 हजार 568 सैंपलों का जांच रिपोर्ट आना बांकी है।