लिखित आश्वासन के बाद बीएयू के विज्ञानियों की हड़ताल खत्म
प्रोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर जारी बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर के विज्ञानियों की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गया। वे मंगलवार से काम पर लौट जाएंगे। विज्ञानियों ने विवि प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 08:51 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 08:51 PM (IST)
भागलपुर। प्रोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर जारी बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर के विज्ञानियों की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गया। वे मंगलवार से काम पर लौट जाएंगे। विज्ञानियों ने विवि प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म किया।
कुलपति अजय कुमार सिंह ने कहा कि विज्ञानियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह से जारी विज्ञानियों की हड़ताल से विवि का काम-काज ठप था। इसके अलावे विभिन्न कॉलेजों और रिसर्च सेंटरों में शोध कार्य नहीं हो रहे थे। हड़ताल खत्म होने से शोध कार्य में तेजी आएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें