Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्षता ने किया आह्वान : विकास कार्य को वार्ड तक ले जाने के लिए पंचायत चुनाव में लें हिस्सा

भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित। इस बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष लाजवंती झा आईं थी। भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय भी वहां मौजूद थे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 11:00 AM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 11:00 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्षता ने किया आह्वान : विकास कार्य को वार्ड तक ले जाने के लिए पंचायत चुनाव में लें हिस्सा
भागलपुर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष लाजवंती झा आईं।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। महिला घर की जिम्मेदारी संभालती है और समाज सेवा भी करती है। संगठन कार्य करने में किसी को प्रतिद्वंदी नहीं मानें, कंधे से कंधा मिलाकर काम करें। उक्त बातें देवीबाबू धर्मशाला में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने कही। उन्होंने कहा कि सामने पंचायत चुनाव है। चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेना है। केंद्र और सूबे में अपनी सरकर है। विकास कार्य को पंचायत व वार्ड तक पहुंचाने के लिए पंचायत चुनाव में सहभागिता बढ़ाना होगा। हमारा लक्ष्य संगठन के अधिक से अधिक लोगों को जिताना है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं व मन की बात जरूर सुनें।

loksabha election banner

 

मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि महिला सारी जिम्मेदारी संभालने में सक्षम है। महिलाएं घर का भी काम कर सकती है और समाजसेवा भी। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने कहा कि नारी सभी रूपों में शक्ति के स्वरूप होती है, इसलिए नारी को हम अबला नहीं सबला समझें। कहलगांव के विधायक पवन यादव ने कहा कि हम माता बहनों का दर्द समझता हूं। उनकी आवाज को हम सदन में बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने माताएं व बहनों से चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। प्रीति शेखर ने कहा कि नारी दुर्गा की रूप होती है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी अधिक है। कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता हरवंश मणी सिंह, नभय चौधरी, महिला मोर्चा आईटी सेल की प्रदेश संयोजक शोभा सिंह, किरण सिंह, आशा ओझा, राधारानी सिंह, आरती यादव ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने माला, अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी एवं शंख देकर सम्मान किया।

 

सशक्त महिला सम्मान समारोह के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रो. रत्ना मुखर्जी, उलूपी झा, अरुणिमा सिंह, खुशबू देवी, आरना, राधा रानी सिंह, श्वेता सिंह को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनामिका ठाकुर कर रही थी। कार्यक्रम में ललिता देवी, माला सिंह, बबीता मिश्रा, डॉ. अल्का चौधरी, कुन्दन कुमारी, हेलन देवी, नारायणी मिश्रा, रश्मि सिंह, जिया गोस्वामी, बबीता सिंह, बिम्मी शर्मा, पिंकी बागोरिया, किरण राजहंस, रूपा साहा, पुजा तिवारी, संगीता सिन्हा, रोशन सिंह, इंदु भूषण झा, बिरेश मिश्रा, भोला मंडल, मनीष दास, अरुण भगत, गुलशन सिंह, अर्णव सिंघानिया, गुड्डू राय, प्‍यारे हिंद, इंदूभूषझण झा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.